- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- सेक्टर अधिकारियों की नियुक्ति में...
सेक्टर अधिकारियों की नियुक्ति में आंशिक संशोधन

By - Bhaskar Hindi |4 Aug 2023 1:46 PM IST
डिजिटल डेस्क, पन्ना। जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा विगत 24 जुलाई को विधानसभावार सेक्टर अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। इस क्रम में दो सेक्टर अधिकारियों की ड्यूटी में आंशिक संशोधन किया गया है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 59 गुनौर के सेक्टर क्रमांक 17 के लिए अब उपयंत्री एम.एस. बुन्देला और विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 60 पन्ना के सेक्टर क्रमांक 30 के लिए कृषि वैज्ञानिक डॉ.आर.पी.सिंह को सेक्टर अधिकारी बनाया गया है।
Created On :   4 Aug 2023 1:46 PM IST
Next Story