- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- कर्मचारी कांग्रेस संगठन की जिला...
Panna News: कर्मचारी कांग्रेस संगठन की जिला कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न

- मध्य प्रदेश कर्मचारी कांग्रेस संगठन जिला शाखा पन्ना
- कर्मचारी कांग्रेस संगठन की जिला कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न
Panna News: मध्य प्रदेश कर्मचारी कांग्रेस संगठन जिला शाखा पन्ना की जिला कार्यकारिणी की बैठक स्मृति वन पन्ना में 13 अप्रैल 2025 को सम्पन्न हुई। बैठक में जिला से लेकर सभी ब्लाक एवं तहसील स्तर के पदाधिकारियों सहित सैकडों की संख्या में विभिन्न विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर्मचारी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष एस.पी. राय द्वारा की गई। कार्यक्रम का मंच संचालन कृष्ण कुमार विश्वकर्मा प्रान्तीय उपाध्यक्ष द्वारा किया गया। बैठक में कर्मचारी संबंधी विभिन्न मांगों, समस्याओं पर चर्चा की गई। सदस्य अभियान आगामी दिवसों में संघ कार्यकारिणी का नवीनीकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। श्री राय ने कहा कि वर्तमान हालात में संगठन का विस्तार जरूरी है। उनके द्वारा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का भी बैठक के दौरान आभार व्यक्त किया कि उनके द्वारा म.प्र. के सरकारी कर्मचारियों का ०9 साल से रुके हुए प्रमोशन का रास्ता निकाल लिया गया है।
शीघ्र ही म.प्र. के लगभग 4 लाख कर्मचारियों-अधिकारियों को इसका लाभ मिलेगा। वन कर्मचारियों को बल घोषित कराने हेतु भी उनके द्वारा अपना पक्ष रखते हुए कहा गया कि वन एवं वन्यप्राणियों की सुरक्षा जितनी जरूरी है उतनी ही वन कर्मचारियों की सुरक्षा भी जरूरी है उनको पुलिस के समान सारे अधिकार दिये जायें। इसके लिए संगठन द्वारा शासन के समक्ष मजबूती के साथ अपना पक्ष रखा जाएगा। साथ ही वनकर्मियों से बीट निरीक्षण, वसूली पदनाम परिवर्तन जैसे मुद्दों पर भी चर्चा की गई एवं कर्मचारियों के हितों की सुरक्षा और उनके अधिकारों को बढावा देने के लिए विभिन्न प्रस्तावों पर भी विचार विमर्श किया गया। बैठक में मुख्य रूप से रमाकांत गर्ग प्रान्तीय सचिव, संजय शुक्ला प्रान्तीय सह सचिव, संजीव पाठक, श्रीमती रंजना नागर अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, जगदीश अहिरवार, राम अवतार अहिरवार, मयंक शर्मा, जगमेल प्रसाद, भागीलाल पटेल, गुमान सिंह यादव, अमान सिंह, विवेक द्विवेदी, अखिलेश सिंह चौहान, रोशनी बागरी, सतरूपा रावत, आशा वर्मा, सुनील पटेल, अनिल राजपूत, राजेन्द्र शुक्ला, बाबूलाल अहिरवार, बसंतलाल वर्मा, मनीष शुक्ला, उमंग खरे, ऋषि कपूर, अनिल रैकवार, आदेश सिंह, इन्दल सिंह, शिव बहादुर बागरी, रामलखन शाक्य, काशी प्रसाद अहिरवार, राजाराम कोंदर, भद्देलाल मरावी, अयूब खान, मुरलीधर, विकास मिश्रा, उमाशंकर पाल, अर्पित चौरसिया उपस्थित रहे।
Created On :   18 April 2025 11:58 AM IST