- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघिन पी-151...
Panna News: पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघिन पी-151 का रोमांचक शिकार, पर्यटकों ने किया वीडियो वायरल

- पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघिन पी-151 का रोमांचक शिकार
- पर्यटकों ने किया वीडियो वायरल
Panna News: टाइगर रिजर्व की बाघिन पी-151 का एक अद्भुत दृश्य पर्यटकों के सामने आया जिसने सभी को रोमांचित कर दिया। बाघिन अपने मुंह में एक चीतल का शिकार दबाए हुए पर्यटकों की जिप्सियों के ठीक सामने से गुजरी। इस शानदार नजारे को देखकर उत्साहित पर्यटकों ने तुरंत अपने कैमरों में कैद कर लिया और अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार बाघिन पी-151 के लगभग 6 माह के दो छोटे शावक भी हैं। ऐसा माना जा रहा है कि बाघिन अपने इन नन्हें शावकों के लिए शिकार की व्यवस्था कर रही थी। पर्यटकों के इतने करीब से शिकार किए हुए बाघिन को गुजरते देखना एक दुर्लभ और रोमांचक अनुभव था जिसे देखकर वे रोमांचित हो उठे। इस घटना ने पन्ना टाइगर रिजर्व की प्राकृतिक सुंदरता और वन्यजीवों की गतिविधियों को एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है। पर्यटकों के बीच यह वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है और वन्यजीव प्रेमियों के लिए यह एक अविस्मरणीय दृश्य बन गया है।
Created On :   18 April 2025 12:24 PM IST