- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- युवा मोर्चा ने सोनिया और राहुल...
Panna News: युवा मोर्चा ने सोनिया और राहुल गांधी का पुतला जलाया, नेशनल हेराल्ड के केस को लेकर कांग्रेस के खिलाफ की नारेबाजी

- युवा मोर्चा ने सोनिया और राहुल गांधी का पुतला जलाया
- नेशनल हेराल्ड के केस को लेकर कांग्रेस के खिलाफ की नारेबाजी
Panna News: जिला मुख्यालय पन्ना में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आज प्रदर्शन करते हुए गांधी चौक में सोनिया और राहुल गांधी के पुतले जलाये गए तथा कांग्रेस के विरूद्ध जमकर नारेबाजी की गई। भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष भास्कर पाण्डेय के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन कार्यक्रम में युवा मोर्चा के नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा अपनी नाराजगी जताते हुए कहा कि नेशनल हेराल्ड केस में चार्ट शीट में सोनिया गांधी व राहुल गांधी का नाम आ चुका है और कानून के अनुसार इस पर कार्यवाही हो रही है परंतु कांग्रेस पार्टी प्रदर्शन के जरिये राजनीति करने का प्रयास करते हुए आरोपियो को बचाने का प्रयास कर रही है।
युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष भास्कर पाण्डेय ने बताया कि जनता के बीच भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष वैभव पवार के निर्देशानुसार युवा मोर्चा कांगे्रस के चेहरे को पूरी तरह से बेनकाब करने के लिए सच्चाई जनता के बीच पहुंचाने के कार्य के लिए तत्पर है। आयोजित प्रदर्शन में भाजपा पिछडा वर्ग जिलाध्यक्ष नरेन्द्र यादव सहित युवा मोर्चा के जिला महामंत्री शशांक वर्मा राजकुमार वर्मा सुदीप सिंह , पंकज मिश्रा, अजय पाठक, शिवाजी, राजा परमार, गजेंद्र सिंह परमार, अंकित शर्मा, पूरन यादव, विनोद तिवारी, ऋषभ साहू, निखिल सोनकर, सतीश बर्मन, जयप्रकाश द्विवेदी अन्य युवा साथी शामिल रहे।
Created On :   18 April 2025 12:06 PM IST