Panna News: जिला पंचायत अध्यक्ष ने वन स्टॉप सेन्टर का किया निरीक्षण

जिला पंचायत अध्यक्ष ने वन स्टॉप सेन्टर का किया निरीक्षण
  • सिविल लाइन स्थित वन स्टॉप सेन्टर
  • जिला पंचायत अध्यक्ष ने वन स्टॉप सेन्टर का किया निरीक्षण

Panna News: जिला पंचायत अध्यक्ष मीना राजे ने सिविल लाइन स्थित वन स्टॉप सेन्टर का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। इस दौरान केन्द्र के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं के हितार्थ संचालित योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। प्रशासक कविता पाण्डेय द्वारा केन्द्र के माध्यम से जरूरतमंद महिलाओं को प्राप्त होने वाली सुविधाओं और इसके लिए वांछित प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी से अवगत कराया गया। साथ ही अब तक विपत्तिग्रस्त महिलाओं को प्रदत्त सुविधाओं तथा महिला हेल्पलाइन नम्बर 181 एवं आपातकालीन, पुलिस व कानूनी सहायता इत्यादि के बारे में भी जानकारी दी गई। जिपं अध्यक्ष ने कार्यालय की कार्यप्रणाली पर चर्चा कर परिसर का अवलोकन भी किया।

Created On :   19 April 2025 1:14 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story