Panna News: केन-बेतवा लिंक परियोजना से पन्ना व पहाडीखेरा क्षेत्र के ग्राम होंगे लाभाविन्त: बृजेन्द्र प्रताप सिंह

केन-बेतवा लिंक परियोजना से पन्ना व पहाडीखेरा क्षेत्र के ग्राम होंगे लाभाविन्त: बृजेन्द्र प्रताप सिंह
  • भारत की पहली नदी जोड़ो परियोजना केन-बेतवा लिंक परियोजना
  • पन्ना व पहाडीखेरा क्षेत्र के ग्राम होंगे लाभाविन्त: बृजेन्द्र प्रताप सिंह

Panna News: भारत की पहली नदी जोड़ो परियोजना केन-बेतवा लिंक परियोजना के संबध में पन्ना विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि इस परियोजना से पन्ना व पहाडीखेरा के गांव शामिल हो सकते हैं। ज्ञात हो कि अभी कुछ महीने पहले बुंदेलखंड की बहुप्रतीक्षित परियोजना केन-बेतवा लिंक परियोजना का शुभारंभ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। निश्चित ही यह परियोजना बुंदेलखंड के सूखाग्रस्त गांव के लिए वरदान साबित होगी।

इस परियोजना के चालू होने के पहले विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह लगातार प्रयास करते रहे कि पन्ना व पहाडीखेरा के ग्रामों को इसमें शामिल किया जाए। उन्होंने सदन में केन-बेतवा लिंक परियोजना के तहत पन्ना, पहाड़ीखेड़ा सूखा क्षेत्र के गांवों को सर्वे में शामिल करने हेतु सदन में ध्यान आकर्षण लगाकर मांग उठाई थी जिस पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने इन क्षेत्रों को सर्वे में शामिल करने की अपनी स्वीकृति प्रदान की है।

Created On :   21 March 2025 12:37 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story