- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- सेफ क्लिक अभियान के तहत पन्ना पुलिस...
Panna News: सेफ क्लिक अभियान के तहत पन्ना पुलिस ने जिलेभर में आयोजित किये जागरूकता कार्यक्रम
![सेफ क्लिक अभियान के तहत पन्ना पुलिस ने जिलेभर में आयोजित किये जागरूकता कार्यक्रम सेफ क्लिक अभियान के तहत पन्ना पुलिस ने जिलेभर में आयोजित किये जागरूकता कार्यक्रम](https://www.bhaskarhindi.com/h-upload/2025/02/02/1399654-whatsapp-image-2025-02-01-at-204115.webp)
- सेफ क्लिक अभियान के तहत पन्ना पुलिस ने
- जिलेभर में आयोजित किये जागरूकता कार्यक्रम
Panna News: पुलिस मुख्यालय भोपाल के आदेशानुसार प्रदेश स्तर पर साइबर सुरक्षा संबंधी सेफ क्लिक अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पन्ना साईं कृष्णा एस थोटा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती आऱती सिंह मार्गदर्शन में पन्ना जिले के समस्त थाना क्षेत्रो में सेफ क्लिक अभियान के तहत साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये गये। कार्यक्रमों के दौरान स्कूलों और कॉलेजों में सार्वजनिक संवाद सत्र आयोजित किए गये। जिनमें इंटरनेट उपयोग की सुरक्षित प्रथाओं, साइबर सुरक्षा और दैनिक जीवन में जिम्मेदार व्यवहार के महत्व पर सार्थक चर्चा की गई। उक्त कार्यक्रमों का उद्देश्य सुरक्षित इंटरनेट के महत्व को प्रोत्साहित करना और साइबर फ्रॉड जैसे बडे अपराधों के प्रति जनता को जागरूक करना है।
Created On :   2 Feb 2025 4:52 PM IST