Panna News: वरिष्ठ शिक्षक सेतुबन्धु चौरसिया पंचतत्व में विलीन

वरिष्ठ शिक्षक सेतुबन्धु चौरसिया पंचतत्व में विलीन
  • वरिष्ठ शिक्षक सेतुबन्धु चौरसिया पंचतत्व में विलीन

Panna News: सलेहा के पटना तमोली निवासी वरिष्ठ शिक्षक सेतुबन्धु चौरसिया का गत दिवस दु:खद निधन हो गया है। श्री चौरसिया एक समर्पित शिक्षक थे जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में अमूल्य योगदान दिया। चौरसिया का जीवन केवल शिक्षा तक सीमित नहीं रहा बल्कि वे गायत्री परिवार के सक्रिय सदस्य भी थे। जहाँ उन्होंने अध्यात्मिक जागरण और मानवता की सेवा को बढावा दिया। इसके अलावा पर्यावरण संरक्षण के प्रति उनका गहरा जुडाव था।

यह भी पढ़े -शरद पूर्णिमा कार्यक्रम में सक्रिय हुए जेब कतरे, लोगों के पर्स सहित रूपए हुए चोरी

वह वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियानों में भाग लेते रहते थे और समाज में पर्यावरणीय चेतना फैलाने का निरंतर प्रयास करते थे। उनकी जीवनशैली ने कई लोगों को प्रेरित किया। उनके निधन से न केवल उनके परिवार बल्कि समाज के सभी वर्गों को भारी क्षति पहुँची है। उनकी स्मृतियाँ हमेशा प्रेरणा के रूप में जीवित रहेंगी। उनके निधन पर क्षेत्र के नागरिकों ने गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा को शांति प्रदान करते हुए परिवारजनो को उक्त गहन दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।

यह भी पढ़े -झाड-झंकार और गंदगी से पटा पडा है पालीटेक्निक का खेल मैदान, खिलाडी व मॉर्निंग वॉक के लिए पहुंचने वाले लोगों को हो रही परेशानी

Created On :   18 Oct 2024 11:20 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story