- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- बुंदेलखंड का इतिहास संस्कृति एवं...
Panna News: बुंदेलखंड का इतिहास संस्कृति एवं पुरातत्व पर शोध सेमिनार सम्पन्न, पीजी के ११० विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किये शोध पत्र

- बुंदेलखंड का इतिहास संस्कृति एवं पुरातत्व पर शोध सेमिनार सम्पन्न
- पीजी के ११० विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किये शोध पत्र
Panna News: पीएम कालेज ऑफ एक्सीलेंस छत्रशाल महाविद्यालय पन्ना में इतिहास विभाग द्वारा बुंदेलखण्ड का इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व पर महाविद्यालय में शोध सेमिनार का आयोजन किया गया। आयोजित शोध सेमिनार में दस विद्यार्थियों द्वारा अपने शोध पत्र प्रस्तुत किये गये। आयोजित शोध सेमिनार में महाविद्यालय के जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष राजेश गौतम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. एस.पी.एस. परमार ने की। शोध सेमिनार का संयोजन इतिहास विभाग के विभागध्यक्ष डॉ. विनय श्रीवास्तव ने किया। शोध सेमिनार के साथ ही इतिहास विभाग के छात्रों का स्नेह सम्मेलन भी सम्पन्न हुआ।
जिसमें विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। शोध सेमिनार में छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा इसे इतिहास विभाग की उत्कृष्ट उपलब्धि बताया तथा शोध पत्रों के संकलन एवं उनके प्रकाशन के लिए आवश्यक कार्य करने के लिए कहा गया। जनभागीदारी सीमिति अध्यक्ष राजेश गौतम ने कहा कि बुंदेलखण्ड के इतिहास में शोध पत्रों के माध्यम से जो कार्य किया उससे अनेक ऐसी जानकारियां निकलकर सामने आई हैं जो कि बुंदेलखण्ड की संस्कृति, पुरातत्व एवं इतिहास के लिए एक बडा सृजन है। प्रशसानिक अधिकारी डॉ. पी.पी. मिश्रा ने कहा कि बुंदेलखण्ड का इतिहास समृद्धशाली इतिहास रहा है। शोध की दृष्टि से इसमें अपार संभावनायें हैं।
इन्होंने प्रस्तुत किये शोध पत्र
इस दौरान कुल ११० शोध पत्र प्राप्त हुए जिसमें छतरपुर से आए शोधार्थी प्यारेलाल अहिरवार, रविंद्र एवं स्नातकोत्तर विद्यार्थी गार्गी उरमालिया, प्रद्युम्न रिछारिया, अजय गिरी गोस्वामी, प्रतिमा पाण्डेय, वरुण प्रजापति, वंदना कुशवाहा, अरविंद कुमार अहिरवार, संस्कार पयासी, साक्षी बोहत, गोमती पटेल, शीला चौधरी, अंजलि द्विवेदी, अंजलि दहायत, दर्शना सोनी, पूनम पाण्डेय, अवंतिका त्रिपाठी, पूनम तिवारी सोनम जबी, राबिया, वीरेंद्र यादव अर्चना यादव, छोटू भैया, मानवेंद्र यादव, शैलजा पारेख, कीर्ति पटेल, टिंकी उमरी, दीपा प्रजापति, अंजना सिंह कुशवाहा, पूजा सिंह गोंड, सोनम वाल्मीकि सहित 86 शोध पत्रों का वाचन किया गया। शोध सत्रों में डॉक्टर डी.पी. कुशवाहा, डॉ. सिद्धू सिंह, महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी धर्मेंद्र यादव, डॉ. बी.एन. जयसवाल, डॉ. सतीश त्रिपाठी, डॉ. राम मोहन तिवारी, डॉ. गुलब धर एवं डॉ. अरविंद मंडेलिया ने सत्र की विशिष्ट अतिथि के रूप में अपनी गरिमा पूर्ण उपस्थिति दी।
शोध सेमिनार के साथ ही आयोजित स्नेह सम्मेलन के अंतर्गत विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति में प्रद्युम्न रिछारिया, कुमारी रिछारिया, सोनम जबी, काजल चौरसिया, वंदना कुशवाहा, पूनम पाण्डेय, अवंतिका त्रिपाठी, पूनम तिवारी गार्गी उरमालिया, प्रतिमा पाण्डेय, साक्षी बोहत ने अपने समूह गीत एवं भजनों की श्रेष्ठ प्रस्तुतियां दी। उद्घाटन सत्र का संचालन प्रद्युम्न रिछारिया एवं साक्षी बोहत ने किया। शोध सेमिनार के विभिन्न सत्रों का संचालन अरविंद कुमार अहिरवार, प्रतिमा पाण्डेय, गार्गी उरमालिया एवं अजय गिरी गोस्वामी ने किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन साक्षी बोहत एवं पूनम पाण्डेय द्वारा किया गया। अंत में आभार प्रदर्शन विभाग अध्यक्ष डॉ. विनय श्रीवास्तव एवं छात्रों की तरफ से साक्षी वोहट ने किया।
Created On :   27 Feb 2025 12:35 PM IST