- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- सीएम राइज विद्यालय में हुआ रामचरित...
Panna News: सीएम राइज विद्यालय में हुआ रामचरित मानस का पाठ, आयोजित हुआ कन्या भोज
![सीएम राइज विद्यालय में हुआ रामचरित मानस का पाठ, आयोजित हुआ कन्या भोज सीएम राइज विद्यालय में हुआ रामचरित मानस का पाठ, आयोजित हुआ कन्या भोज](https://www.bhaskarhindi.com/h-upload/2025/02/02/1399603-whatsapp-image-2025-02-01-at-192738.webp)
By - Bhaskar Hindi |2 Feb 2025 11:13 AM IST
- सीएम राइज विद्यालय में हुआ रामचरित मानस का पाठ
- आयोजित हुआ कन्या भोज
Panna News: बीते वर्षों की भांति इस वर्ष भी पवई नगर के शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सीएम राइज में बसंत पंचमी पर्व के उपलक्ष्य में अखंड रामचरितमानस पाठ का आयोजन किया गया। शुक्रवार को रामचरित मानस पाठ की बैठकी हुई थी। जिसका शनिवार को पूरे विधि विधान, मंत्र उच्चारण और हवन पूजन, आरती के बाद समापन हुआ। जिसके बाद कन्या भोजन हुआ इसके साथ ही विद्यालय के समस्त विद्यार्थी एवं शिक्षकों ने प्रसाद ग्रहण किया। बता दें कि विद्यालय में बसंत पंचमी पर्व पर सरस्वती पूजा, अखण्ड रामचरित मानस आदि इस तरह के आयोजन की परंपरा प्राचीन काल से चली आ रही है। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य रामकृष्ण नगायच, वरिष्ठ शिक्षक सुख सागर कुंवर, राकेश श्रीवास्तव सहित समस्त स्टॉप मौजूद रहा।
Created On :   2 Feb 2025 11:13 AM IST
Next Story