Panna News: र्दुघटनाओं को आमंत्रण दे रहा शाहनगर मुख्य मार्ग सडक पर बना गढ्ढा, राष्ट्रीय राजमार्ग-४३ पन्ना से जबलपुर में आये दिन हो रहे हादसे

र्दुघटनाओं को आमंत्रण दे रहा शाहनगर मुख्य मार्ग सडक पर बना गढ्ढा, राष्ट्रीय राजमार्ग-४३ पन्ना से जबलपुर में आये दिन हो रहे हादसे
  • र्दुघटनाओं को आमंत्रण दे रहा शाहनगर मुख्य मार्ग सडक पर बना गढ्ढा
  • राष्ट्रीय राजमार्ग-४३ पन्ना से जबलपुर में आये दिन हो रहे हादसे

Panna News: कटनी से पन्ना रोड शाहनगर मुख्यालय में मुख्य मार्ग पर बना गढ्ढा बडे हादेस को आमंत्रण दे रहा है। जिसकी अनदेखी के चलते यहां भर वाहनों के कलपुर्जे तो क्षतिग्रस्त होते ही हैं साथ ही मुख्यालय से लगे स्कूल से निकलने वाले छात्र-छात्राओं सहित आम राहगीर भी हादसे का शिकार हो रहे हैं। स्थानीय प्रशासानिक अमले द्वारा इसकी अनदेखी की जा रही है। इस मार्ग से आये दिन क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि व स्थानीय विधायक भी निकलते हैं पर किसी ने भी इसकी सुध तक नहीं ली। जिसके चलते यहां बडा गढ्ढा किसी बङे घटना को अंजाम देने के लिये आमंत्रण दे रहा है। दरअसल इस राष्ट्रीय राजमार्ग पर बारिश के चलते पानी बहने से यह गढ्ढा दिनोंदिन बडा होता जा रहा है। सोमवार को ही इन गढ्ढों में एक मोटरसाइकिल सवार युवक गिर गया और उसे गंभीर चोटें आई है।

इतना ही नहीं मोटरसाइकिल को भी काफी नुकसान पहुंचा। दूसरी ओर वाहन चालकों के लिए भी यह गढ्ढा मुसीबत बना हुआ है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर चलने वाले वाहन चालकों से टोल के नाम पर भारी राशि ली जा रही है लेकिन वाहनों को बेहतर सडक की सुविधाएं मुहैया नहीं हो रही। राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने गड्ढे जहां वाहन चालकों को दुर्घटनाओं के लिए निमंत्रण दे रहे हैं तो वहीं छोटे वाहन चालकों के लिए ये गढ्ढे जानलेवा साबित हो रहे हैं। बारिश के सीजन में गड्ढों की संख्या बढ़ गई हैं और यह गड्ढे वाहन चालकों और आमजन के लिए मुसीबत बने हुए हैं। इनसे वाहन चालकों को हर समय दुर्घटना होने का भय रहता यहां से रोजाना झांसी, पन्ना होते हुये कटनी, जबलपुर व नागपुर की ओर सैकडों वाहनों का आवागमन होता है। वाहन अक्सर इन गढ्ढों के बीच से होकर निकलते हैं जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो रहे हैं।

यह गढ्ढा करीब छ: माह से ऐसा ही है कुछ दिन पहले एक महिला स्कूटी से गिर गई थी। यहां आये दिन हादसे हो रहे हैं।

कल्लू चौबे, व्यापारी शाहनगर

पहले यहां छोटा गढ्ढा था जो धीरे-धीरे बढा होता जा रहा है। शाहनगर मुख्यालय का यह मुख्य मार्ग है इस गढ्ढे को शीघ्र ही दुरूस्त करवाया जाये।

नितिन गुप्ता, व्यापारी शाहनगर

इस गढ्ढे की वजह से ग्राहकों का आना-जाना कम हुआ और हमारी दुकानदारी भी प्रभावित हो रही है।

रविरोशन जार, किराना व्यवसाई

यहां पर चौराहा है बोरी रोड, देवरी रोड सहित आपास के अंचलों के लोगों के लिए टैक्सी भी यहीं खडी होती है। जिससे मुख्य मार्ग पर बना गढ्ढा है। जिसके चलते वाहन गढ्ढे के किनारे से निकालते हैं जिससे राहगीरों को खतरा बना रहता है।

लक्ष्मी टेलर्स शाहनगर

यहां पर जनपद पंचायत के पास जो पेयजल टंकी है उससे पानी ओवर फ्लो होकर बहता रहता है जिससे इस पानी से मार्ग को क्षतिग्रस्त कर दिया है और यह गढ्ढा बडा होता जा रहा है व हादसे को आमंत्रण दे रहा है।

चंद्रिका सेठिया, होटल संचालक

जब वाहन मार्ग पर चलता है तो खासकर बडे वाहनों में बस, ट्रकों में गढ्ढों में जर्क लगता है। जिससे वाहनों के पट्टे टूटने के साथ-साथ कमानी के टूटने का डर रहता है। इसीलिए गढ्ढा खतरों को आमंत्रण देता है।

सिद्धु भाई, बसक चालक

मैं आज ही संबधित विभाग से जानकारी लेकर गढ्ढे को दुरूस्त कराने संबधी नोटिस जारी करती हूं। जिससे आवागमन में वाहनों को समस्या का सामना न करना पडे।

श्रुति अग्रवाल, एसडीएम शाहनगर

Created On :   6 Feb 2025 12:31 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story