- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- थाने में फूहड़ गानों पर पुलिस...
Panna News: थाने में फूहड़ गानों पर पुलिस कर्मियों ने लगाये ठुमके, चार लाइन अटैच

By - Bhaskar Hindi |3 March 2025 12:57 PM IST
- पन्ना जिले के धरमपुर थाना
- थाने में फूहड़ गानों पर पुलिस कर्मियों ने लगाये ठुमके, चार लाइन अटैच
Panna News: पन्ना जिले के धरमपुर थाना के अंदर हो रही बर्थडे पार्टी में डीजे पर फूहड गानों के साथ कपडे उतारते हुए ठुमके लगा रहे पुलिस कर्मियों का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो थाना प्रभारी बलवीर सिंह के जन्मदिन पर हुई पार्टी का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक पन्ना साई कृष्णा एस थोटा द्वारा एसआई रावेन्द्र सिंह मरावी, प्रधान आरक्षक अशोक कुमार, आरक्षक अजय कुमार पटेल, आरक्षक चालक अखिल शुक्ला को थाने से हटाते हुए पुलिस लाइन पन्ना अटैच करते हुए जांच के आदेश दिए है। जांच की जिम्मेदारी अजयगढ एसडीओपी राजीव सिंह भदोरिया को सौपी गई है।
Created On :   3 March 2025 12:57 PM IST
Next Story