Panna News: पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय के छात्रों ने खजुराहो आदिवर्त जनजातीय संग्रहालय का किया भ्रमण

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय के छात्रों ने खजुराहो आदिवर्त जनजातीय संग्रहालय का किया भ्रमण
  • पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय के छात्रों ने
  • खजुराहो आदिवर्त जनजातीय संग्रहालय का किया भ्रमण

Panna News: पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय पन्ना के कक्षा छठवीं और सातवीं के विद्यार्थियों ने खजुराहो स्थित जैन मंदिर एवं आदिवर्त संग्रहालय का भ्रमण किया। जैन मंदिर खजुराहो के सुंदरतम मंदिरों में से एक है जिसमें तीन मुख्य जैन मंदिर हैं पाश्र्वनाथ मंदिर और आदिनाथ मंदिर जो दोनों मध्य युग के हैं और शांतिनाथ मंदिर एक ओर हाल की इमारत है जो अन्य मंदिरों के अवशेषों से बनाई गई थी। यह सभी मिलकर खजुराहो को भारत के सबसे महत्वपूर्ण जैन स्थलों में से एक बनाते हैं। इन सभी मन्दिरों में विद्यार्थियों ने न केवल जैन धर्म के प्रमुख तीर्थंकरों के दर्शन किए बल्कि जैन धर्म के मंदिरों की शिल्पकला को भी देखा एवं समझा।

आदिवर्त जनजातीय संग्रहालय घूमने के दौरान विद्यार्थियों ने संग्रहालय के निर्माण में अपना सहयोग देने वाले कलाकारों से भी मुलाकात की और यह जाना कि किस तरीके से भारतीय जनजातीय जीवन हमारी भारतीय सांस्कृतिक धरोहर का संरक्षक है। शैक्षणिक भ्रमण में विद्यालय के शिक्षक पुष्पेंद्र प्रजापति, हरिओम शरण, श्रीमती नेहा बिस्वारी, विवेक सिंह, श्रीमती सुशीला प्रजापति एवं सुश्री ओजस्वी गुप्ता का मार्गदर्शन रहा। इस भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के प्राचार्य अमित दाहिया के निर्देशन में किया गया।

Created On :   2 Feb 2025 11:15 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story