- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- महारानी दुर्गा राज्य लक्ष्मी...
Panna News: महारानी दुर्गा राज्य लक्ष्मी विद्यालय का वार्षिकोत्सव सम्पन्न, बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

- महारानी दुर्गा राज्य लक्ष्मी विद्यालय का वार्षिकोत्सव सम्पन्न
- बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित
Panna News: नगर की प्राचीन व प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था महारानी दुर्गा राज्य लक्ष्मी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हिन्दी व अंग्रेजी माध्यम का वार्षिकोत्सव आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मीना राजे परमार अध्यक्ष जिला पंचायत पन्ना, विशिष्ट अतिथि साँई कृष्णा थोटा पुलिस अधीक्षक पन्ना के साथ विद्यालय प्रवंध समिति की अध्यक्ष प्रियदर्शनी देवी एवं कोषाध्यक्ष भावना कुमारी, संतोष यादव जिला पंचायत उपाध्यक्ष, श्रीमती आशा गुप्ता उपाध्यक्ष नगर पालिका पन्ना, डॉ. विजय परमार, सीता बहिन ब्रम्हा कुमारी संस्थान, श्रीमती सुमन गुप्ता, समर बहादुर सिंह एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कृष्णा कुमारी ने की। कार्यक्रम की शुरूआत मां सरस्वती जी के छाया चित्र पर दीप प्रज्जवलन एवं माल्यार्पण अतिथियों द्वारा किया गया। सरस्वती वंदना नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत की गई अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ से संस्था प्राचार्य कृष्ण नारायण पाण्डेय द्वारा किया गया। स्वागत गीत छात्रा कु. मीनाक्षी सिंह ने प्रस्तुत किया सांस्कृतिक कार्यक्रमों की संख्या में सामूहिक नृत्य सांसों की सरगम, धडक़-धडक़, सूरज के मुह में मलाई, जीवन जैसे गानों पर प्रस्तुति दी गई। नृत्य नाटिका में पदमावती, झॉसी की रानी और समस्या प्रस्तुत की गई। मुख्य अतिथियों द्वारा कक्षा एल.के.जी. से 12वीं तक प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं एवं राज्य, राष्ट्रीय स्तर के खिलाडिय़ों को करीब 84 प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को पुरुस्कार से सम्मानित किया गया अतिथियों द्वारा कक्षा 10वीं और 12वी के प्रतिभाशाली छात्रों को चाँदी के मैडल से सम्मानित किया गया। अपने उदबोधन में मुख्य अतिथि मीना राजे परमार ने संस्था द्वारा प्रतिवर्ष छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने की पहल को सराहा तथा प्रत्येक कार्यक्रम की जमकर तारीफ की एवं संस्था के उत्तरोत्तर प्रगति की कामना की। विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक साँई कृष्ण थोटा ने प्रंबध समिति द्वारा प्रतिवर्ष प्रतिभाशाली छात्रों को पुरूस्कृत करने की इस परम्परा की प्रशंसा की और कहा इससे छात्रों को प्रोत्साहन मिलता है। सांस्कृतिक कार्यक्रम के सभी कार्यक्रम उच्चस्तरीय रहे।
छात्रों की कला कौशल को निखारने में शिक्षक परिवार की भी प्रशंसा की। संस्था अध्यक्ष प्रियदर्शनी देवी ने भी समस्त शिक्षक परिवार की तरीफ की और कहा छात्र-छात्राओं के सफल कार्यक्रम में जो मेहनत की है वह प्रशंसा के हकदार है। संस्था सचिव कृष्णा कुमारी ने भी छात्रों द्वारा प्रस्तुत मनोहारी उत्कृष्ट नृत्यों की प्रस्तुति में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक परिवार की प्रशंसा की। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों की एवं अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया। संस्था प्राचार्य कृष्ण नारायण पाण्डेय ने प्रबंध समिति के सभी पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विद्यालय की प्रगति में सतत् मार्गदर्शन देने की बात कही एवं समस्त सम्मानीय नागरिक एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया एवं अगामी वर्ष की योजनाओं से अवगत कराया।
इस अवसर पर नगर निरीक्षक रोहित मिश्रा, डी.पी.सी. अजय गुप्ता, अरविंद सिंह गौर, पीयूष रंजन श्रीवास्तव के साथ अभिभावक एवं छात्र-छात्राऐं उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीमति एकता शर्मा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी के साथ श्रीमती आशा चतुर्वेदी, राजकुमार मिश्रा, मनोज खरे, अतुल शुक्ला, विनय गंगेले, बी.डी. पटेल, तृप्ति सैनी, शकील मोहम्मद, रेखा शर्मा, अनिरूद्ध यादव, आदित्य त्रिवेदी रागिनी तिवारी, आंकाक्षा यादव, प्रीतिका पाण्डेय, प्रीति मिश्रा, भूपेन्द्र पटेल, राहुल सिंगरौल, बीनू, सम्पत, दिव्यांशी, सायमा सिद्दकी, साधना यादव, खुशबू सोनी, बाबिता खरे, भावना सरकार, फिरोजा बेगम की सराहनीय भूमिका रही। कार्यक्रम का सफल संचालन क्रीड़ा प्रभारी पहलवान सिंह एवं अनिरूद्ध यादव द्वारा किया गया।
Created On :   28 March 2025 2:08 PM IST