- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- जेके सीमेण्ट द्वारा सीएसआर से...
Panna News: जेके सीमेण्ट द्वारा सीएसआर से किसानों को कराया कृषि विश्वविद्यालय का शैक्षिक भ्रमण

- जेके सीमेण्ट द्वारा सीएसआर से किसानों को कराया कृषि विश्वविद्यालय का शैक्षिक भ्रमण
- उन्नत फसल व पशुपालन के बारे में दी गई जानकारी
Panna News: जेके सीमेण्ट किसानों की समृद्धि के लिए लगातार प्रयासरत है। जिसके तहत जेके ट्रस्ट के तत्वाधान में एक दो दिवसीय शैक्षिक दौरे का आयोजन किया गया। जिसमें पन्ना जिले के प्रगतिशील किसानों को जबलपुर स्थित जवाहर लाल नेहरू कृषि विश्वविालय भेजा गया। इस विजिट का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, उन्नत पशुपालन एवं जैविक खेती के बारे में जागरूक करना था।
किसानों को मिली नवीनतम तकनीकों की जानकारी
यह दौरा यूनिट हेड कपिल अग्रवाल, एचआर हेड अवनीश कुमार गौतम और सीएसआर हेड मनीष कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। जिसमें किसानों को खेती और पशुपालन से जुड़े नवीनतम शोध, तकनीकी नवाचार और वैज्ञानिक तरीकों की जानकारी दी गई। विजिट के दौरान किसानों ने विश्वविद्यालय के कृषि अनुसंधान केंद्रों, उन्नत बीज उत्पादन इकाइयों, मिट्टी परीक्षण प्रयोगशालाओं और आधुनिक सिंचाई प्रणाली को करीब से देखा और समझा। विशेषज्ञों ने किसानों को बताया कि कैसे वह स्मार्ट फार्मिंग, ड्रिप इरिगेशन, जैविक खाद और मिश्रित खेती अपनाकर अपनी उपज को बढ़ा सकते हैं। कृषि के साथ-साथ पशुपालन भी किसानों की आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस विजिट में पशुपालन से जुड़े आधुनिक तरीकों की जानकारी भी दी गई। किसानों को बताया गया कि कैसे वह गोजातीय नस्ल सुधार, संतुलित पशु आहार, दुग्ध उत्पादन बढ़ाने की तकनीक और पशुओं के स्वास्थ्य प्रबंधन पर ध्यान देकर अपनी आय दोगुनी कर सकते हैं।
इस दौरे में शामिल किसानों ने इसे अपने जीवन का एक महत्वपूर्ण अनुभव बताया। एक किसान ने कहा पहली बार हमें खेती और पशुपालन की इतनी विस्तृत जानकारी मिली है। अब हम अपनी खेती में नए प्रयोग करेंगे और उन्नत तकनीकों को अपनाकर अपनी आय बढ़ाएंगे। वहीं एक अन्य किसान ने कहा हमें पता चला कि मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने के लिए रासायनिक खाद की जगह जैविक खाद और वर्मी कम्पोस्ट का उपयोग कितना जरूरी है। यह दौरा हमारी सोच बदलने में मदद करेगा। इस सफल आयोजन में जेके ट्रस्ट के प्रदीप कुमार शर्मा, ब्रजेश चतुर्वेदी और बृजभान कारपेंटर का विशेष योगदान रहा। उनकी मेहनत और समर्पण से यह दौरा सफल हुआ जिससे किसानों को नई तकनीकों और कृषि नवाचारों की जानकारी मिल सकी।
Created On :   4 March 2025 2:35 PM IST