- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- पन्ना टाइगर रिजर्व से आई खुशियों...
Panna News: पन्ना टाइगर रिजर्व से आई खुशियों भरी खबर, बाघिन पी-१५१ नन्हें शावक को स्तनपान कराते हुए अटखेलियां करते आईं नजर

- पन्ना टाइगर रिजर्व से आई खुशियों भरी खबर
- बाघिन पी-१५१ नन्हें शावक को स्तनपान कराते हुए अटखेलियां करते आईं नजर
Panna News: पन्ना टाइगर रिजर्व में एक बार फिर से एक अच्छी खबर सामने आई है। पन्ना टाइगर रिजर्व के मडला परिक्षेत्र अंतर्गत कोर एरिया में बाघिन पी-१५१ ने शावकों को जन्म दिया है। शावकों की संख्या कितनी है इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है किन्तु बाघिन पी-१५१ का जो वीडियो सामने आया है उसमें बाघिन अपने एक नन्हें शावक को स्तनपान कराते हुए उसके साथ अटखेलियां करती हुई नजर आ रही है जिससे इस बात की पुष्टि हुई है कि बाघिन पी-१५१ जो गर्भवती थी वह शावकों को जन्म दे चुकी है। पन्ना टाइगर रिजर्व की फील्ड डायरेक्टर श्रीमती अंजना सुचिता तिर्की ने बाघिन द्वारा शावकों को जन्म दिए जाने की पुष्टि की है तथा बताया है कि फिलहाल यह स्पष्ट नही हुआ है कि बाघिन ने कितने शावकों को जन्म दिया है। जो वीडियो है उसमें एक ही शावक नजर आ रहा है।
बाघिन पी-१५१ वही बाघिन है जो कि बीते माह के दौरान बडे हो चुके चार शावकों के साथ मडला क्षेत्र में विचरण करते हुए पर्यटकों को अक्सर दिखाई देती है और टाइगर सफारी पर टाइगर रिजर्व का भ्रमण करने पहुंचे पर्यटकों द्वारा समय-समय पर लगातार बाघिन पी-१५१ के साथ चार बडे हो चुके शावकों के रोमांचक वीडियो बनाकर लोड किए जा रहे थे जो कि तेजी के साथ वायरल हुए और पी-१५१ के अपने चार बडे शावकों के साथ दिखाई देना पर्यटकों के लिए पन्ना टाइगर रिजर्व को लेकर आकर्षण का केन्द्र बना था और अब एक बार फिर से बाघिन पी-१५१ से पन्ना टाइगर रिजर्व में नन्हे मेहमान शावकों के आने की खबर से टाइगर रिजर्व प्रबंधन में उत्साह के साथ खुशियां आ गई है। बाघिन पी-१५१ का एक नन्हें शावक को स्तनपान कराते हुए सामने आया वीडियो रोमांचित कर देने वाला है इसके बाद पन्ना टाइगर रिजर्व प्रबंधन द्वारा अपने मैदानी अमले को इस बात के निर्देश दिए है कि बाघिन पी-१५१ की स्थिति की जानकारियां निरंतर जुटाई जाये तथा बाघिन पी-१५१ के क्षेत्र में सुरक्षा जैसे इंतजामों को और अधिक बेहतर किया जाये।
इनका कहना है
वीडियो में नन्हें शावक को जो बाघिन स्तनपान कराते हुए नजर आ रही है वह पन्ना टाइगर रिजर्व की बाघिन पी -१५१ है। वीडियो में एक ही नन्हा शावक नजर आ रहा है जिससे इस बात की पुष्टि होती है कि बाघिन शावक को जन्म दे चुकी है किन्तु उनकी संख्या कितनी है यह जानकारी सामने नहीं आई है पता किया जा रहा है।
श्रीमती अंजना सुचिता तिर्की
फील्ड डायरेक्टर पन्ना टाइगर रिजर्व
Created On :   27 March 2025 12:26 PM IST