Panna News: पन्ना जिले की दो खरीदी केन्द्रों में ४९ लाख से भी अधिक की धान खरीदी में हेराफेरी

पन्ना जिले की दो खरीदी केन्द्रों में ४९ लाख से भी अधिक की धान खरीदी में हेराफेरी
  • पन्ना जिले की दो खरीदी केन्द्रों में ४९ लाख से भी अधिक की धान खरीदी में हेराफेरी
  • पांच के विरूद्ध आर्थिक अन्वेषण ब्यूरो ईओडब्ल्यू ने दर्ज की एफआईआर

Panna News: आर्थिक अन्वेषण ब्यूरो मध्य प्रदेश की टीम वर्ष २०२४-२५ में धान खरीदी में हुए घोटाले की जांच कर रही है। ईओडब्ल्यू द्वारा उर्पाजन में घोटाला करने वाले जिलों की समितियों स्व सहायता समूहों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज की जा रही है। पन्ना जिले में भी आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो की टीम द्वारा की गई धान खरीदी की जांच में बडा घोटाला निकलकर सामने आया है। ईओडब्ल्यू भोपाल थाना आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ में जिले के शाहनगर विकासखण्ड अंतर्गत प्राथमिक कृषि शाख सहकारी समिति बिसानी स्थित समिति के प्रांगण खरीदी केन्द्र क्रमांक ५९०२९०६२ तथा शाहनगर के बोरी उर्पाजन केन्द्र क्रमांक ५९०२९०९४ में वर्ष २०२४-२५ धान खरीदी कार्य दिनांक ०२ दिसम्बर २०२४ से २३ फरवरी २०२५ की अवधि के दौरान कुल ४९ लाख १८ हजार ७०१ रूपए की धान की खरीदी में हेराफेरी कर गबन किया जाना पाया गया है। मामले में लोकायुक्त द्वारा दोनों खरीदी केन्द्रों में प्राथमिक रूप से गबन एवं भ्रष्टचार के मामले मेंं पृथक-पृथक दो एफआईआर दर्ज करते हुए पंाच लोगों के विरूद्ध बीएनएस की धाराओंं ३१६(५), ६१(२)(१) तथा भष्टाचार निवारण अधिनियम १९८८ की धारा ७ के तहत मामला दर्ज किया गया है। लोकायुक्त की विवेचना जारी है और इसमें अन्य कई जिम्मेदार भी आरोप के घेरे में आ सकते है जिससे जिले में खलबली मची हुई है।

बिसानी खरीदी केन्द्र में ४० लाख ५२ हजार मूल्य की कम पाई गई जांच

ईओडब्ल्यू द्वारा प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति बिसानी-१ द्वारा संचालित धान खरीदी के लिए समिति प्रांगण ग्राम बिसानी मेंं बनाये गए उर्पाजन केन्द्र क्रमांक ५९०२९०६२ में खरीदी गई धान की जांच की गई तो समिति द्वारा समर्थन मूल्य पर कुल ५५६१९.४० क्विंटल धान की खरीदी किया जाना पाया गया। टीम द्वारा खरीदी गई धान के विरूद्ध गोदामों तथा राईस मिलर्स को खरीदी गई मात्रा के विरूद्ध भेजी गई जांच संबंधित गोदामों और राईस मिलर्स के रिकार्ड से चेक की गई तो समिति द्वारा गोदाम व राइस मिलर्स मेंं भेजी गई धान की कुल मात्रा ५३८५७.६१ क्विंटल पाई गई जो कि खरीदी गई धान के विरूद्ध कुल मात्रा ११५९.७९ क्विंटल धान कम पाई गई। जांच में पाया गया कि ११५९.७९ क्विंटल धान की हेराफेरी कर ४० लाख ५२ हजार ०९४ रूपए की हानि शासन को पहुंचाई गई है जिस पर ईओडब्ल्यू पुलिस द्वारा आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ थाना भोपाल में बृजेश कुमार चौबे पिता श्याम सुंदर चौबे समिति प्रबंधक प्राथमिक साख सहकारी समिति बिसानी, नरेन्द्र द्विवेदी सहायक समिति प्रबंधक उर्पाजन केन्द्र प्रभारी प्राथमिक कृषि साख सहाकारी समिति मोहन्द्रा, शिव कुमार लोधी कम्प्यूटर आपरेटर प्राथमिक साख कृषि सहकारी समिति बिसानी क्रमांक १ के विरूद्ध बीएनएस की धारा ३१६(५), ६१(२)(१) तथा भष्टाचार निवारण अधिनियम १९८८ की धारा ७ के तहत दिनांक २५ मार्च को दर्ज की गई है।

बोरी के खरीदी केन्द्र में धान खरीदी में मिला ०८ लाख ६६ हजार रूपए का भ्रष्टाचार

वर्ष २०२४-२५ धान उर्पाजन कार्य सन्यासी बाबा स्व सहायता समूह ग्राम बोरी को दिया गया था। स्व सहायता समूह द्वारा समिति प्रांगण बिसानी खरीदी केन्द्र क्रमांक ५९०२९०९४ में धान का उर्पाजन कार्य ०२ दिसम्बर २०२४ से २३ फरवरी २०२५ की अवधि के दौरान धान की खरीदी का कार्य समर्थन मूल्य पर सम्पन्न हुआ। ईओडब्ल्यूू की टीम द्वारा सन्यासी बाबा स्व सहायता समूह के खरीदी केन्द्र क्रमांक ५९०२९०९४ में उर्पाजित की गई धान की जांच की गई जांच में पाया गया कि खरीदी केन्द्र मेें कुल ६३८१४.८० क्विंटल धान की खरीदी हुई है। इसके बाद ईओडब्ल्यू टीम द्वारा समिति द्वारा गोदामों में भंडारित की गई धान की जांच गोदामों के रिकार्ड से की गई तो जांच में पाया गया कि गोदामों में कुल ६३४९३८ क्विंटल धान भेजी गई है जो कि कुल खरीदी गई धान की मात्रा से ३७६.७९ क्विंटल कम पाई गई और इस तरह से ३७६.७९ क्विंटल की धान की हेराफेरी से शासन को ८ लाख ६६ हजार ६१७ रूपए की हानि पहुंचाई गई है। ईओडब्ल्यू की टीम द्वारा प्राथमिक जांच करते हुए संयासी बाबा स्व सहायता समूह ग्राम बोरी तहसील शाहनगर में खरीदी केन्द्र क्रमांक ५९०२९०९४ के लिए नियुक्त खरीदी केन्द्र प्रभारी आरोपी कृष्ण पाल सिंह पिता बुद्धराम सिंह एवं खरीदी केन्द्र में नियुक्त कम्प्यूटर आपरेटर बृजभान लोधी सहित अन्य के विरूद्ध बीनएस की धारा ३१६(५), ६१(२)(१) तथा भष्टाचार निवारण अधिनियम १९८८ की धारा ७ के तहत दिनांक २५ मार्च को दर्ज की गई है।

Created On :   28 March 2025 2:23 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story