Panna News: जैव विविधता पर जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता आयोजित

जैव विविधता पर जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता आयोजित
  • जैव विविधता पर जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता आयोजित
  • प्रतियोगिता में पन्ना जिले से पंजीकृत 56 टीमें उपस्थित हुई

Panna News: मध्य प्रदेश भारत का एक महत्वपूर्ण राज्य है जो जैवविविधता के मामले में समृद्ध है। यहाँ की विविध वनस्पतियाँ, जीव-जन्तु और प्राकृतिक संसाधन हमारी धरोहर हैं। इसीलिए मध्य प्रदेश राज्य जैवविविधता बोर्ड, वन विभाग भोपाल और लोक शिक्षण मध्यप्रदेश ने मध्य प्रदेश राज्य जैवविविधता क्विज 2024 का जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस क्विज के माध्यम से विद्यार्थियों को मध्य प्रदेश की जैवविविधता के बारे में जानने का अवसर प्रदान किया जाता हैं। यह क्विज हमें मध्य प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता, वन्यजीवों और उनके संरक्षण के प्रयासों के बारे में जानकारी से अवगत कराता है। जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक २१ अक्टूबर २०२४ को जिला मुख्यालय पन्ना के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय पन्ना में किया गया। प्रतियोगिता में पन्ना जिले से पंजीकृत 56 टीमें उपस्थित हुई। जिसमें 90 प्रश्नों की बहुविकल्पीय प्रतियोगिता का आयोजन 12:30 से 01:30 बजे तक किया गया। उसके पश्चात वरिष्ठ शिक्षाविद एवं पर्यावरणविद प्रमोद कुमार अवस्थी के द्वारा स्काउट गाइड, पर्यावरणए एवं जैव विविधता संबंधी गतिविधियों की जानकारी रोचक तरीके से दी गई।

यह भी पढ़े -धोखाधडी के मामले में आरोपी को पुलिस ने कानपुर से किया गिरफ्तार

अंतिम परिणाम में शासकीय हाई स्कूल पुरैना से नीलांशु सिंह ठाकुर, मनीष रजक और संजय ठाकुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर शासकीय सीएम राइस मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पन्ना से संजय सिंह, अनुष्का पाठक और प्रतीक्षा विश्वकर्मा रहीं। तीसरा स्थान मॉडल स्कूल अजयगढ़ की महक यादव, अमृता पटेल और शिफा शाहिद अली ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता के सफल संचालन में क्विज मास्टर के रूप में राजकिशोर शर्मा एवं रामकिशोर गर्ग की भूमिका महत्वपूर्ण रही। वन विभाग से गर्वित गंगवार डीएफओ, कृष्णा मरावी एसडीओ वन विभाग, अभिषेक दुबे उप वनमंडल अधिकारी के साथ वन विभाग के अनेक कर्मचारी एवं शिक्षा विभाग से निर्णायक के रूप में सत्येन्द्र त्रिपाठी, आर.पी. चनपुरिया, श्रीमती कल्पना चनपुरिया एवं सहयोगी शिक्षकों के रूप में दिनेश कुमार अवस्थी, नरेंद्र कुमार गुप्ता, बृजनंदन प्रजापति, देव शरण अहिरवार, दीपक कुमार खरे का कार्य सराहनीय रहा। परिणाम की घोषणा के बाद जिला स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय विजेता टीम को पदक एवं विजेता प्रमाण पत्र पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय पन्ना के प्राचार्य अमित दहिया मुख्य अतिथि के द्वारा प्रदान किए गए। चयनित विद्यार्थियों सहित सभी विद्यार्थियों को जिला शिक्षा अधिकारी रवि प्रकाश खरे के द्वारा शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि प्रकृति का संतुलन जैव विविधता से जुड़ा है। जिसे संरक्षित करने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में मार्गदर्शी के रूप में आए सभी शिक्षक साथियों का सहयोग भी सराहनीय रहा।

यह भी पढ़े -भितरी मुटमुरू गांव के डेढ सौ घरों में एक माह से छाया अंधेरा, गांव की एक बस्ती का खराब पडा है ट्रांसफारमर

Created On :   24 Oct 2024 3:23 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story