- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- भारतीय संस्कृति से जुडाव और संरक्षण...
Panna News: भारतीय संस्कृति से जुडाव और संरक्षण जरूरी: जिपं अध्यक्ष

- भारतीय संस्कृति से जुडाव और संरक्षण जरूरी: जिपं अध्यक्ष
- विक्रम सम्वत् के शुभारंभ पर हुआ विक्रमोत्सव का आयोजन
Panna News: हिन्दू नववर्ष भारतीय संस्कृति एवं परंपरा से परिचित होने का बेहतर अवसर है। देश की संस्कृति से जुडाव और इसका संरक्षण आवश्यक है। भावी पीढी भी इतिहास व सनातन परम्परा को समझे और जीवन में आत्मसात करे। यह बात जिला पंचायत अध्यक्ष मीना राजे ने रविवार को भारतीय नववर्ष एवं विक्रम सम्वत् 2082 के शुभारंभ अवसर पर श्री जुगल किशोर मंदिर परिसर में आयोजित विक्रमोत्सव 2025 के कार्यक्रम में कहीं। उन्होंने हिन्दू नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि किसी भी देश की संस्कृति के विघटन से उसकी तरक्की संभव नहीं है। इस प्रकार के आयोजन से निश्चित ही गुलामी की मानसिकता से मुक्त होने और विरासत को आत्मसात करने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि देश की संस्कृति में नक्षत्र, ग्रह और मुहूर्त एवं तिथियों का भी अलग महत्व है। गुडी पडवा का पर्व एवं हिन्दू नववर्ष एक सामान्य त्यौहार नहीं बल्कि नई ऊर्जा, नई उमंग नए उत्साह का पर्व है। मध्यप्रदेश सरकार प्राचीन परंपरा संस्कृति को सहेजने एवं संरक्षित करने का कार्य कर रही है।
केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा धार्मिक स्थानों को पर्यटन केन्द्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि इस त्योहार से प्राचीन परंपराओं, संस्कृति को समझने, सहेजने एवं संरक्षित करने का हमें मौका मिला है। अपनी पुरानी संस्कृति और परंपरा को कभी नहीं भूलना चाहिए। नगर पालिका अध्यक्ष मीना पाण्डेय ने कहा कि आज हर्ष, आनंद एवं उत्सव का विषय है कि भारतीय परंपरा के मान बिंदुओं को स्थापित किया जा रहा है उनके प्रति श्रद्धा को प्रेरित किया जा रहा है। यह नव वर्ष उत्साह, ऊर्जा और आनंद की अनुभति देता है। भारतीय नववर्ष प्रकृति एवं ऊर्जा के सकारात्मक पहलुओं को लेकर आता है। विक्रम संवत भारतीयों के लिए गौरव और मान का वर्ष है। कार्यक्रम में कलेक्टर सुरेश कुमार ने विक्रम सम्वत् की भूूमिका का वाचन कर उपस्थितजनों को हिन्दू नववर्ष की बधाई दी। अतिथियों द्वारा मंच पर पुष्पांजली अर्पित कर ब्रह्म ध्वज का वंदन किया गया।
राजा विक्रमादित्य के नाटक का मंचन
विक्रमोत्सव कार्यक्रम में सम्राट विक्रमादित्य पर आधारित नाटक का मंचन किया गया। इसके माध्यम से विक्रमादित्य के जीवन और शौर्य के बारे में अवगत कराया गया। अंगना फाउंडेशन पन्ना के कलाकारों ने ऐतिहासिक नाट्य मंचन की आकर्षक प्रस्तुति दी। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ उमराव सिंह मरावी, अतिरिक्त सीईओ एवं कार्यक्रम के नोडल अधिकारी अशोक चतुर्वेदी सहित पुष्पराज सिंह, सीएमओ शशिकपूर गढपाले एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी तथा बडी संख्या में आमजन, गणमान्य नागरिक एवं प्रबुद्धजन भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन परियोजना अधिकारी संजय सिंह परिहार द्वारा किया गया।
Created On :   31 March 2025 6:08 PM IST