- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- प्राचार्य पदांकन साक्षात्कार में...
Panna News: प्राचार्य पदांकन साक्षात्कार में छत्रसाल कालेज के प्राचार्य प्रदेश में टॉप पर

- प्रधानमंत्री कालेज ऑफ एक्सीलेंस योजना अंतर्गत
- प्राचार्य पदांकन साक्षात्कार मेें छत्रसाल कालेज के प्राचार्य प्रदेश में टॉप पर
Panna News: प्रधानमंत्री कालेज ऑफ एक्सीलेंस योजना अंतर्गत प्रदेश के ५५ प्रधानमंत्री कालेज ऑफ एक्सीलेंस एवं स्वशासी महाविद्यालय में प्राचार्य/प्रभारी प्राचार्य के पदाकंन हेतु राज्य शासन द्वारा जारी किए गए निर्देशो के अनुक्रम में उच्च शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश द्वारा पात्र आवेदिकों का साक्षात्कार दिनांक २० सितम्बर २०२४ से २५ सितम्बर २०२४ तक आयोजित किया गया था साक्षात्कार के परिणामों की सूची गत दिनांक २४ जनवरी उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी की गई है।
साक्षात्कार में कुल २९८ आवेदक सम्मलित हुए थे। जिसकी जारी की गई सूची में शासकीय छत्रसाल महाविद्यालय पन्ना में पदस्थ प्राचार्य प्राध्यापक डॉ.एस.पी.एस.परमार ने प्रक्रिया अंतर्गत सम्पन्न हुए साक्षात्कार में कुल १०० अंको में से ९९.९९ अंक अर्जित करते हुए प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया गया है। महाविद्यालय प्राचार्य की इस शानदार उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राध्यापकगणों स्टाफ के कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं द्वारा प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामनायें दी गई हैं।
Created On :   26 Jan 2025 12:40 PM IST