- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- भाजपा ने संविधान की रक्षा की है:...
Panna News: भाजपा ने संविधान की रक्षा की है: बृजेंद्र प्रताप सिंह

- भाजपा ने संविधान की रक्षा की है: बृजेंद्र प्रताप सिंह
- संविधान गौरव अभियान के तहत संगोष्ठी आयोजित
Panna News: भारतीय जनता पार्टी के केन्द्रीय एवं प्रदेश के नेतृत्व के निर्देश अनुसार संविधान गौरव अभियान के तहत आज जिला भारतीय जनता पार्टी द्वारा हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान विषय पर जिला स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में किया गया। आयोजन में मुख्य वक्ता के रूप मे मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह, प्रदेश कार्य समिति सदस्य सतानन्द गौतम, पूर्व जिला महामंत्री विनोद तिवारी तथा जिला अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा उपस्थित रहे। संगोष्ठी में बृजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा ही बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी का अपमान किया हैं। कांग्रेस पार्टी ने बाबा साहब को चुनाव हरवाने का कार्य किया है साथ ही बाबा साहब को लंबे समय तक भारत रत्न से वंचित रखा और स्वयं नेहरू जी ने अपने जीते जी प्रधानमंत्री रहते हुये स्वयं को ही भारत रत्न दिया।
भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस की कथनी और करनी में अंतर हैं वहीं दूसरी ओर भाजपा ने हमेशा बाबा साहब एवं उनकी धरोहर को सम्मानित किया। इस अवसर पर सतानंद गौतम ने कहा कि भाजपा सरकार ने बाबा साहब के जीवन से जुडे हुये प्रमुख स्थलों को पंच तीर्थ के रूप में विकसित कराया और उस धरोहर को राष्ट्र को समर्पित कर बाबा साहब को सम्मान दिया हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बाबा साहब के 125वीं जयंती के अवसर पर संविधान दिवस की शुरूआत की। इस अवसर पर पूर्व जिला महामंत्री विनोद तिवारी ने कहा कि बाबा साहब की सम्मान में प्रभाव का दामन शुरुआत से कांग्रेस ने किया है। कांग्रेस ने शुरुआत से ही छुआछूत और भेदभाव की राजनीति की है केवल भाजपा शासन कार्यकाल में ही बाबा साहब से जुड़े समस्त स्थान को तीर्थ स्थान के रूप में घोषित किया गया है।
इस अवसर पर श्रीमती मीना राजे जिला पंचायत अध्यक्ष, श्रीमती मीना पाण्डेय अध्यक्ष नगर पालिका परिषद पन्ना, बेनी प्रसाद अहिरवार, रामऔतार बबलू पाठक, संतोष यादव, कार्यक्रम संयोजक कमल लालवानी, रविन्द्र शुक्ला, श्रीमती लक्ष्मी भदोरिया, विष्णु पाण्डेय, अंकुर त्रिवेदी, जिला मीडिया प्रभारी दुर्गेश शिवहरे के साथ-साथ समस्त पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन सुशील त्रिपाठी के द्वारा एवं आभार प्रदर्शन मंडल अध्यक्ष कैलाश गुप्ता द्वारा किया गया।
Created On :   25 Jan 2025 4:56 PM IST