- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- जिले में फर्जी जाति प्रमाण पत्र...
Panna News: जिले में फर्जी जाति प्रमाण पत्र बनाये जाने के विरोध में युवा संघ की बैठक आयोजित

- जिले में फर्जी जाति प्रमाण पत्र बनाये जाने के विरोध में
- युवा संघ की बैठक आयोजित
Panna News: अनुसूचित जाति-जनजाति पिछड़ा वर्ग युवा संघ के तत्वाधान में नगर परिषद ककरहटी में अनुसूचित जाति-जनजाति युवा संघ के कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता एडवोकेट रामलाल प्रजापति ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि युवा संघ के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष जीतेन्द्र सिंह जाटव रहे। विशिष्ट अतिथि विमला अहिरवार, राजकुमार कुशवाहा, अजय प्रजापति रहे। कार्यक्रम का संचालन बसंत कली द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि युवा नेता जितेंद्र सिंह जाटव ने जानकारी दी कि पन्ना जिले में कुछ लोग शासन को गलत जानकारी देकर फर्जी तरीके से अनुसूचित जाति वर्ग का जाति प्रमाण पत्र बनवाकर अनुसूचित जाति वर्ग को दी जानी सुविधाओं का लाभ ले रहे हैं जिस कारण से वास्तविक रूप में छुआछूत से ग्रसित पन्ना जिले की अनुसूचित जाति के लोग अस्पृश्यता का शिकार हो रहे हैं। इसलिए सभी समाज के लोग एक होकर फर्जी जाति प्रमाण पत्र जारी करने वाले अधिकारियों के खिलाफ आंदोलन किए जाने की तैयारी की गई। बैठक में काफी संख्या में युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी ने एक साथ संघर्ष करने की प्रतिज्ञा ली।
Created On :   29 Jan 2025 10:35 AM IST