Panna News: मुन्नालाल यादव के निधन पर यादव महासभा से आयोजित की शोकसभा

मुन्नालाल यादव के निधन पर यादव महासभा से आयोजित की शोकसभा
  • मुन्नालाल यादव के निधन पर यादव महासभा से आयोजित की शोकसभा
  • मध्य पुलिस से सेवानिवृत्त थे उनका निधन हो गया था

Panna News: शहर के बेनीसागर मोहल्ला निवासी अजय यादव शाखा प्रबंधक एसबीआई छतरपुर तथा विजय यादव स्टेनो सीजेएम न्यायालय पन्ना के पिताजी मुन्नालाल यादव जो कि मध्य पुलिस से सेवानिवृत्त थे उनका निधन हो गया था। जिस पर यादव सभा द्वारा एक शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें यादव समाज के जिलाध्यक्ष नत्थू सिंह यादव, बाबूलाल यादव पूर्व उपाध्यक्ष बुंदेलखण्ड विकास प्राधिकरण, लक्ष्मी यादव प्रदेश महासचिव, राम सिंह यादव पूर्व जिलाध्यक्ष, के.पी. यादव प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय यादव महासभा, ठाकुर प्रसाद यादव, डॉ. भरत यादव मेडिकल ऑफिसर उज्जैन, डॉ. जितेंद्र यादव जिला अस्पताल पन्ना, नवल किशोर यादव पूर्व शिक्षक, नत्थू यादव आगरा मोहल्ला, किशन यादव, पप्पू यादव, रवि यादव, नारायण सिंह, मितंद सिंह यादव पटवारी, अजय यादव, विजय यादव, पंचम यादव, विमल यादव पटवारी, बाबूलाल यादव विद्युत विभाग व रामकृष्ण यादव सहित पन्ना के प्रबुद्ध नागरिकों द्वारा श्रद्धाजली अर्पित की गयी।

यह भी पढ़े -गुनौर विधायक की सराहनीय पहल ६ आंगनबाडी केन्द्र लिये गोद, ऐसे केन्द्रों की जानकारी लेने कार्यालय पहुंचे डॉ. राजेश वर्मा

Created On :   21 Oct 2024 7:08 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story