- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- महिला मोर्चा की राष्ट्रीय पदाधिकारी...
महिला मोर्चा की राष्ट्रीय पदाधिकारी श्रीमती टीना बैंटिक आयेगीं पन्ना प्रवास पर

By - Bhaskar Hindi |1 Aug 2023 12:04 PM IST
डिजिटल डेस्क, पन्ना। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय पदाधिकारी श्रीमती टीना बेंटिक कल पन्ना प्रवास पर पधार रहीं हैं। श्रीमति बैंटिक के साथ पन्ना प्रभारी और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती मायंका गौतम जी आएंगी। श्रीमति बैंटिक कल शाम खजुराहो एयरपोर्ट से 6:30 बजे पन्ना के लिए रवाना होंगी। इसके साथ-साथ पन्ना जिले की सीमा में स्वागत करते हुए एक काफिले के साथ पन्ना में प्रवेश करेंगे और पन्ना में मोर्चा के विभिन्न कार्यक्रम में सहभागिता लेंगी। महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती शशि परमार ने समस्त महिला मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से अपील की है की श्रीमती टीना के स्वागत में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनावें।
Created On :   1 Aug 2023 12:04 PM IST
Next Story