कम्पोस्टिंग अभियान: नगर पालिका ने चलाया होम कम्पोस्टिंग अभियान

नगर पालिका ने चलाया होम कम्पोस्टिंग अभियान
  • नगर पालिका परिषद पन्ना द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 की तैयारियों हेतु
  • नगर पालिका ने चलाया होम कम्पोस्टिंग अभियान

डिजिटल डेस्क, पन्ना। नगर पालिका परिषद पन्ना द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 की तैयारियों हेतु प्रत्येक सप्ताह एक दिवसीय अभियान चलाये जा रहे हैं इसी कडी में इस सप्ताह होम कम्पोस्टिंग अभियान चलाया गया। वार्ड क्रमांक 3 में घर-घर जाकर लोगों को इसमें मटका खाद विधि के बारे में बताया गया। महिलाएं विधि जानकर खुश भी हुई साथ ही मटका खाद तैयार करने में अपनी सहमति भी जताई। इससे शहर से निकलने वाले गीले कचरे का घर पर ही प्रसंस्करण किया जा सकेगा।

यह भी पढ़े -पडिया चुराकर घर में रखने एवं अभद्रता कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप

नगर पालिका के साथ अभियान साहस संस्था की टीम भी जुडी है एवं इस हेतु कार्य कर रही है। जिनके कार्यालय में भी स्वयं का कम्पोस्टर तैयार किया गया है। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना पाण्डेय एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी शशि कपूर गढपाले के निर्देशन में निकाय के उपयंत्री एवं नोडल अधिकारी एसबीएम अजीत सिंह धुर्वे, साहस संस्था से प्रदीप त्रिपाठी, राम प्रकाश यादव द्वारा इस अभियान में सहभागिता की गई।

यह भी पढ़े -अजयगढ नगर में हर जगह गणेश उत्सव की धूम, माहेश्वरी माता मन्दिर में कन्या भोज व भण्डारा सम्पन्न

Created On :   16 Sept 2024 8:31 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story