पन्ना: अजयपाल मार्ग का सांसद व विधायक ने किया भूमिपूजन

अजयपाल मार्ग का सांसद व विधायक ने किया भूमिपूजन
  • अजयपाल मार्ग का सांसद व विधायक ने किया भूमिपूजन
  • मार्ग निर्माण हेतु 6 करोड 55 लाख रूपए की राशि स्वीकृत

डिजिटल डेस्क, अजयगढ नि.प्र.। अजयगढ के प्रसिद्ध स्थल अजयपाल किले में १४ जनवरी को किले के मार्ग का भूमि-पूजन सांसद विष्णुदत्त शर्मा, पन्ना विधायक बृजेन्द्र प्रताप ङ्क्षसह व मध्य प्रदेश शासन के मंत्री दिलीप अहिरवार द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विधायक पन्ना श्री सिंह ने कहा कि आज हमारे बीच में अजयपाल किले के मार्ग का भूमिपूजन हो रहा है जिसमें खजुराहो सांसद व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष साथ में जिनके द्वारा विधानसभा के विकास के लिए हमेशा अपना हर संभव सहयोग प्रदान किया गया। वहीं सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि यहां आने वाले दर्शनार्थियों की समस्या को दृष्टिगत रखते हुए यहां मार्ग निर्माण कराया जा रहा है। वहीं उनके द्वारा पुरातत्व विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को किले में बुनियादी सुविधायें जैसे पेयजल व अन्य सुविधाओं की माकूल व्यवस्था न होने पर तीखी नाराजगी व्यक्त की। यहां तालाब का सौंदर्यीकरण किया जायेगा। अजयपाल किले में सुरक्षावाल, बाउण्ड्रीवाल का निर्माण किया जायेगा। अजयपाल किले में रोड निर्माण की स्वीकृति हेतु 6 करोड 55 लाख रूपए की राशि स्वीकृत की गई है। सांसद व पन्ना विधायक से द्वारा किले के ऊपर मेला मेंदर्शनार्थियों से मिले व पानी के कुण्डों का अवलोकन भी किया। कार्यक्रम में शामिल मध्य प्रदेश शासन के राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार ने कहा कि बडे भाग्य की बात है कि अजयपाल महराज के दर्शन मिले।

यह भी पढ़े -विकसित भारत संकल्प यात्रा में प्रदर्शनी के माध्यम से दी जानकारी

इस दौरान लोगों द्वारा सांसद व विधायक पन्ना से शासकीय कुयें पर अतिक्रमण किये जाने की शिकायत की गई। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष मीना राजे, उपाध्यक्ष सन्तोष यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सतानंद गौतम, तरूण पाठक, बृजेन्द्र मिश्रा, विवेक मिश्रा, लोकेन्द्र सिंह, विष्णु पाण्डेय, रामअवतार बब्लू पाठक एवं श्रीमती सीता सरोज गुप्ता नगर परिषद अध्यक्ष, जगदीश गुप्ता, शैलेन्द श्रीवास्तव, वीरेन्द्र जैन, संदीप विश्वकर्मा, बब्लू कुशवाहा, राजेन्द्र खटीक, सुरेश यादव, चतुरेश सेन, संजय गुप्ता, अमित गुप्ता, गिरजाशंकर खरे, के.पी. राजा, राजबहादुर सिंह, अवध तिवारी, सीएमओ राजेन्द्र सिंह सहित हजारों की सख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन बृजेन्द्र तिवारी नगर परिषद द्वारा किया गया।

यह भी पढ़े -श्री प्राणनाथ धर्मशाला में आयोजित हुआ नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर

Created On :   15 Jan 2024 7:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story