- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- करूणामई अमृत जन कल्याण समिति ने...
पन्ना: करूणामई अमृत जन कल्याण समिति ने आयोजित करवाई प्रतियोगिता

By - Bhaskar Hindi |11 March 2024 1:07 PM IST
- अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में
- करूणामई अमृत जन कल्याण समिति ने आयोजित करवाई प्रतियोगिता
डिजिटल डेस्क, पन्ना। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में ९ फरवरी को स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान पन्ना में चल रहे सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र में नेहरू युवा केन्द्र पन्ना के सहयोग से करूणामय अमृत जन कल्याण समिति के द्वारा बच्चियों की दौड प्रतियोगिता करवाई गई। जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान को शील्ड और मैडल प्रदान किए गए। प्रतियोगिता में ३० बच्चियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के फैकल्टी राजीव, अंकित, नेहरू युवा केन्द्र से सत्यम, करूणामई अमृत जन कल्याण समिति की सचिव श्रीमती करूणा खरे, समाजसेविका रेणुका डेविड, कोषाध्यक्ष श्रीमती अमृता खरे, सदस्य वैशाली, कविता उपस्थित रहीं।
यह भी पढ़े -संबल योजना के हितग्राहियों को 8 करोड़ 66 लाख रुपए राशि का वितरण
Created On :   11 March 2024 1:07 PM IST
Next Story