पन्ना: रंगपंचमी पर कांग्रेस का होली मिलन समारोह सम्पन्न

रंगपंचमी पर कांग्रेस का होली मिलन समारोह सम्पन्न
  • रंगपंचमी पर रंगपंचमी पर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में
  • रंगपंचमी पर कांग्रेस का होली मिलन समारोह सम्पन्न

डिजिटल डेस्क, पन्ना। रंगपंचमी पर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में अध्यक्ष शिवजीत सिंह के निवास स्थान पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री जुगल किशोर जी के चित्र पर गुलाल अर्पित कर किया गया। तदोपरांत मौजूद सभी कांग्रेस नेताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाई तथा होली की शुभकामनायें दीं। होली मिलन समारोह में उपस्थित कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवजीत सिंह ने कहा कि यह पर्व हमें एक रहने का संदेश देता है आपसी मतभेद को समाप्त करते हुए एकजुटता के साथ पार्टी संगठन को मजबूत करना है।

यह भी पढ़े -तेंदुए की मौत के मामले में पकडे गए तीन शिकारी, पवई परिक्षेत्र के पिपरियादौन में शिकारियों द्वारा लगाए गए वायर के फंदे से हुई थी मौत

इस अवसर पर कांग्रेस नेता रामकिशोर मिश्रा, मुरारीलाल थापक, पुष्पेन्द्र सिंह, राजेश तिवारी, पुरूषोत्तम जडिया, पवन जैन, मनीष मिश्रा, व्ही.एन. जोशी, सुनील अवस्थी, अनीस खान, जगतपाल सिंह, राजबहादुर पटेल, शशिकांत दीक्षित, रेहान मोहम्मद, अंकित शर्मा, अक्षय तिवारी, वैभव थापक, कदीर खान, सौरभ पटैरिया, दीपू दीक्षित, अभिषेक चौरसिया, सरदार सिंह यादव, भोले कुशवाहा, भूपेन्द्र सिंह, रियासत खान, मुन्ना खां सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़े -शिवरूद्र पुरी ने कक्षा ७वीं में अर्जित किए ९९.४३ प्रतिशत

Created On :   31 March 2024 11:06 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story