- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- स्वास्थ्य अधिकारी-कर्मचारी महासंघ...
स्वास्थ्य अधिकारी-कर्मचारी महासंघ की हडताल आज से

By - Bhaskar Hindi |11 July 2023 11:17 AM IST
डिजिटल डेस्क, पन्ना। हेल्थ डिपार्टमेंट अधिकारी-कर्मचारी संघ पन्ना के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष सलीम खान के नेतृत्व में आज सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक के नाम एक सूचना पत्र सौंपा गया। जिसमें लेख किया गया है कि स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, आयुष विभाग के अंतर्गत वर्षों से लंबित मांगों के निराकरण के संबध में स्वास्थ्य अधिकारी-कर्मचारी महासंघ के द्वारा दिनांक ११ जुलाई २०२३ से चरणबद्ध आंदोलन हडताल की जा रही है। इस संबध में जानकारी सूचना पत्र के साथ संलग्न की गई। इस आंदोलन का हेल्थ डिपार्टमेन्ट अधिकारी-कर्मचारी संघ जिला इकाई पन्ना द्वारा पूर्ण समर्थन किया जाता है एवं प्रदेश से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुसार जिले में गतिविधियों को संचालित किया जायेगा।
Created On :   11 July 2023 11:17 AM IST
Next Story