पन्ना: वन परिक्षेत्र अधिकारी सलेहा रामसिंह पटेल का हुआ विदाई समारोह

वन परिक्षेत्र अधिकारी सलेहा रामसिंह पटेल का हुआ विदाई समारोह
  • सलेहा में पदस्थ वन परिक्षेत्र अधिकारी सलेहा राम सिंह पटेल का स्थानांतरण
  • वन परिक्षेत्र अधिकारी सलेहा रामसिंह पटेल का हुआ विदाई समारोह

डिजिटल डेस्क, सलेहा नि.प्र.। सलेहा में पदस्थ वन परिक्षेत्र अधिकारी सलेहा राम सिंह पटेल का स्थानांतरण कार्य योजना इकाई छतरपुर के लिए हुआ है। स्थानंतरित वन परिक्षेत्र अधिकारी को मंगलम पैलेस में विदाई कार्यक्रम आयोजित कर भावभीनी विदाई दी गई।इस कार्यक्रम में वन विभाग के आला अधिकारी जनप्रतिनिधि शामिल हुए। अतिथियों एवं जनप्रतिनिधियों ने श्री पटेल को तिलक फूल माला पहनाकर शाल श्रीफल से सम्मनित किया गया। साथ ही राधा कृष्ण की प्रतिमा गणेश जी, चौमुखनाथ नाथ की प्रतिमा प्रदान की गई। कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा जिला अध्यक्ष राम बिहारी चौरसिया द्वारा श्री पटेल के कार्यों की प्रशंसा की गई और कहा गया कार्य के प्रति हमेशा सतर्क रहते थे और शासकीय गतिविधियों में हमेशा सभी कर्मचारियों कार्य करना इनकी खूबी थी। इस दौरान उपस्थित भारतीय प्रशासनिक वन सेवा पदेन वन परिक्षेत्र अधिकारी सलेहा अरिहंत कोचर द्वारा कहा गया कि मैं श्री पटेल के संपर्क में कुछ दिनों पहले आया हूं लेकिन उनकी जो कार्य करने की पद्धति थी उससे में बहुत प्रभावित हुआ हूं।

यह भी पढ़े -विद्यालय में वार्षिक उत्सव का हुआ आयोजन

एसडीओ पी कल्दा नितिन कुमार निगम द्वारा भी राम सिंह पटेल के कार्यों को सराहा गया। इस दौरान राम सिंह पटेल द्वारा अपने संबोधन में कहा गया कि सलेहा क्षेत्र एवं यहां पर पदस्थ कर्मचारियों द्वारा मेरा पूरा सहयोग किया गया जिसे मुझे कार्य करने में सहूलियत होती थी।।इस विदाई कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष हरेंद्र त्रिपाठी, अशोक नामदेव पत्रकार,अजय चौरसिया, राजेन्द्र सिंह, बृजमोहन चौरसिया,नारायण चौरसिया परसोत्तम जायसवाल,मंटू राजा, दीपक सिंह एवं वन परिक्षेत्र अधिकारी कल्दा,पवई, रैपुरा, मोहन्द्रा सहित डिप्टी रेंजर बाल स्वरूप दहायत, दिलीप सिंह ,गजेन्द्र सिंह,देवेंद्र गिरी, मनोज चौरसिया, आशीष चौरसिया, ओम सोनी, आनंद मिश्रा, सुनील कुमार मिश्रा सहित सलेहा वन विभाग के कर्मचारी एवं अन्य कर्मचारी सहित सलेहा के समाजसेवी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े -स्टेट बैंक की अमानगंज शाखा में समस्याओ का सामना करे रहे उपभोक्ता

Created On :   31 Jan 2024 12:24 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story