- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- हीरा खनन परियोजना में मनाया जायेगा...
हीरा खनन परियोजना में मनाया जायेगा हर घर तिरंगा कार्यक्रम, निकाली जायेगी तिरंगा रैली

By - Bhaskar Hindi |13 Aug 2023 10:58 AM IST
डिजिटल डेस्क, पन्ना। पन्ना के मझगवां स्थित हीरा खनन परियोजना कार्यालय द्वारा परियोजना के सभी अधिकारी-कर्मचारी, केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवान व डीएव्ही स्कूल के शिक्षकों सहित परियोजना के आसपास रहने वाले लोगों को सूचना दी गई है कि आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में परियोजना कार्यालय में पिछले वर्ष की भांति हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर दिनांक 13 अगस्त 2023 को सुबह ०6:30 बजे परियोजना के डीएवी विद्यालय से एक तिरंगा रैली निकाली जाएगी। हीरा खनन परियोजना के अधिकारियों द्वारा इस तिरंगा रैली में ज्यादा से ज्यादा लोगों से शामिल होने की अपील की गई है।
Created On :   13 Aug 2023 10:58 AM IST
Next Story