पन्ना: खजुराहो लोकसभा का हर बूथ मोदी बूथ बनेगा: सांसद विष्णुदत्त शर्मा

खजुराहो लोकसभा का हर बूथ मोदी बूथ बनेगा: सांसद विष्णुदत्त शर्मा
  • खजुराहो लोकसभा का हर बूथ मोदी बूथ बनेगा: सांसद विष्णुदत्त शर्मा
  • पन्ना एवं गुनौर विधानसभा में कार्यकर्ता बैठक को किया संबोधित

डिजिटल डेस्क, पन्ना। भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव में खजुराहो लोकसभा क्षेत्र की सभी आठ सीटों पर शानदार जीत दर्ज की है। चुनाव केवल राजनीति से नहीं देश की संस्कृति, स्वाभिमान और गरीब कल्याण की योजनाओं के आधार पर जीते जाते हैं। प्रत्येक बूथ का कार्यकर्ता पार्टी का प्रत्याशी बनकर विराट विजय हासिल करेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंशानुसार प्रत्येक बूथ पर 370 वोट बढाने के कार्य को कार्यकर्ताओं के उत्साह से खजुराहो लोकसभा क्षेत्र में सबसे अधिक मतों से जीतने का रिकॉर्ड बनाएंगे। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने शनिवार को पन्ना जिले के एक स्थानीय मैरिज गार्डन में पन्ना एवं गुनौर विधानसभा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। इस दौरान कई कांग्रेस के नेताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि खजुराहो लोकसभा का हर बूथ को मोदी बूथ बनाया जाएगा।

यह भी पढ़े -पन्ना जिले के 11 वन परिक्षेत्र से चयनित युवाओं को रोजगार प्रशिक्षण के लिए विधायक ने दिखाई हरी झंडी

कांग्रेस नेताओं ने ली पार्टी की सदस्यता

प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा के समक्ष गुनौर से कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष दुष्यंत सिंह बुन्देला, पन्ना के जिला महामंत्री रोहाणी प्रसाद उपाध्याय, राजपूत करणी सेना के जिलाध्यक्ष शनि राजा पवई खम्हरिया सहित करणी सेना के पदाधिकारी, कई जनपद सदस्य, सरपंचों और अल्पसंख्यक भाईयों ने भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के विकास कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने सभी को अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान मंच पर प्रदेश उपाध्यक्ष व संभाग प्रभारी मुकेश चतुर्वेदी, लोकसभा प्रभारी योगेश ताम्रकार, पूर्व मंत्री व विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह, लोकसभा संयोजक सतानंद गौतम, भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेन्द्र मिश्रा, जयप्रकाश चतुर्वेदी, रामबिहारी चौरसिया, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मीना राजे, श्रीमती मीना पाण्डे, संतोष यादव, नगर परिषद अजयगढ अध्यक्ष श्रीमती सीता गुप्ता, रामअवतार पाठक, आशीष तिवारी प्रदेश सह मीडिया प्रभारी, दुर्गेश शिवहरे जिला मीडिया प्रभारी सहित जनप्रतिनिधि एवं जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े -बखत सिंह को मिली अजयगढ थाना की कमान

Created On :   10 March 2024 7:59 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story