पन्ना: जिला पंचायत सदस्य अनीता सिंंह ने रैपुरा सरपंच को सौंपी ई-कचडा वाहन

जिला पंचायत सदस्य अनीता सिंंह ने रैपुरा सरपंच को सौंपी ई-कचडा वाहन
  • जिला पंचायत सदस्य अनीता सिंंह ने रैपुरा सरपंच को सौंपी ई-कचडा वाहन

डिजिटल डेस्क, रैपुरा नि.प्र.। कस्बे में घर-घर से कचडा संग्रहण करने के उद्देश्य से और लोगों द्वारा यहां-वहां कचडा न फेंका जाये जिससे कस्बे में साफ-सफाई बने रहे। इसी उद्देश्य के साथ वार्ड क्रमांक १४ की जिला पंचायत सदस्य अनीता सिंह द्वारा रैपुरा सरपंच ममता अशोक जैन को ई-कचडा तिपहिया वाहन की चाबी सौंपी गई। ग्राम के पंचायत भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य अनीता सिंह का स्वागत किया गया जिस दौरान उन्होंने वाहन की चाबी सौंपी। वहीं इस कार्य के लिए रैपुरा की महिला पंचों द्वारा जिला पंचायत सदस्य का माल्यापर्ण करके उनका स्वागत किया गया। अनीता सिंह ने कहा कि वह चाहती हैं की उनके क्षेत्र की हर पंचायत स्वच्छ हो इसलिए यह ई-कचडा वाहन घरों में जाकर कचरा एकत्र कर गांव को गंदगी से मुक्त करेगा। वहीं रैपुरा सरपंच ममता जैन ने उनका धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष आनंद लोधी, पूर्व सरपंच विजय मोदी, पूर्व सरपंच रूपचंद लोधी, पूर्व मंडल अध्यक्ष हाकम यादव, महेंद्र लोधी, अशोक जैन, तखत सिंह बुंदेला, चंद्रपाल सिंह बुंदेला सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े -मेडिकल स्टोरों का हुआ निरीक्षण, जानकारी लगते ही दुकान बंद कर भागे कई संचालक

Created On :   9 Feb 2024 11:42 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story