- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- 25 फरवरी को पत्रकार कल्याण परिषद की...
पन्ना: 25 फरवरी को पत्रकार कल्याण परिषद की जिला स्तरीय बैठक
By - Bhaskar Hindi |24 Feb 2024 4:15 AM GMT
- 25 फरवरी को पत्रकार कल्याण परिषद की जिला स्तरीय बैठक
- रविवार को दोपहर 12 बजे सिविल लाइन स्थित चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल में आयोजित
डिजिटल डेस्क, पन्ना। भारत के पत्रकारों का संगठन पत्रकार कल्याण परिषद की जिला स्तरीय बैठक 25 फरवरी दिन रविवार को दोपहर 12 बजे सिविल लाइन स्थित चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल में आयोजित की गई है। उक्त संबंध में जानकारी देते हुए पत्रकार कल्याण परिषद के जिला अध्यक्ष मनीष मिश्रा ने बतलाया कि इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष वेदांती त्रिपाठी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। बैठक में जिले के संगठन की मजबूती व उसके विस्तार के संबंध में चर्चा की जाएगी। श्री मिश्रा ने जिले के सभी पत्रकार कल्याण परिषद के सदस्यों से दोपहर 12 बजे अनिवार्य रूप से बैठक में पहुंचकर इसे सफल बनाए जाने का आग्रह किया है।
यह भी पढ़े -तुर्की महिला कप भारत की एस्टोनिया पर जीत, महिला फुटबॉल के लिए बड़ा प्रोत्साहन
Created On :   24 Feb 2024 4:15 AM GMT
Next Story