- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- संबल योजना के हितग्राहियों को 8...
पन्ना: संबल योजना के हितग्राहियों को 8 करोड़ 66 लाख रुपए राशि का वितरण

By - Bhaskar Hindi |11 March 2024 1:04 PM IST
- संबल योजना के हितग्राहियों को 8 करोड़ 66 लाख रुपए राशि का वितरण
- नुग्रह सामान्य और दुर्घटना राशि श्रमिकों के बैंक खातों में अंतरित
डिजिटल डेस्क, पन्ना। मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना अंतर्गत रविवार को जिले के 406 प्रकरणों में कुल 8 करोड़ 66 लाख रुपए की अनुग्रह सामान्य और दुर्घटना राशि श्रमिकों के बैंक खातों में अंतरित की गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्वालियर में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से सिंगल क्लिक के जरिए राशि अंतरित की। इस अवसर पर कलेक्टर कार्यालय के एनआईसी कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थितजनों ने मुख्यमंत्री के संबोधन को देखा एवं सुना। जिले के 15 में से 12 निकायों के प्रकरणों में अनुग्रह सहायता राशि वितरित की गई।
यह भी पढ़े -ग्राम वन समिति खतवार के द्वारा पवई के कन्या विद्यालय को दी गई वाटर कूलर की सौगात
Created On :   11 March 2024 1:04 PM IST
Next Story