सिवनी: विकास कार्य कराए बना दी कॉलानी, लोग परेशान

विकास कार्य कराए बना दी कॉलानी, लोग परेशान
  • डोरलीछतरपुर ग्राम पंचायत क्षेत्र का मामला
  • विकास कार्य कराए बना दी कॉलानी, लोग परेशान

डिजिटल डेस्क, सिवनी। शहर से सटी ग्राम पंचायत डोरलीछतरपुर ग्राम पंचायत में बनी कॉलोनी में मूलभूत सुविधाएं नहीं होने से लोगों में आक्रोश है। कॉलोनी के निवासियों ने कलेक्टर से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि कॉलोनाइजर ने कॉलोनी में विकास का दावा करने के नाम पर प्लाट बेच दिए। यहां तक की खानापूर्ति के लिए बिजली के पोल लगा दिए गए।लोग जब मकान बनाकर रहने लगे तब भी कोई काम नहीं किया गया। ऐसे में बारिश के दिनों में सबसे ज्यादा परेशानियां होती हैं।

पंचायत के हैंडओवर नहीं

ग्राम पंचायत डोरलीछतरपुर के अनुसार अभी तक कॉलोनी में कोई काम नहीं हुआ है और न ही कॉलोनी हैंडओवर हुई है। जबकि पूर्व में कॉलोनाइजर ने कॉलोनी हैंडओवर नहीं होने की बात कही थी। इस संबंध में न तो कोई प्रस्ताव पास हुआ और न ही कोई दस्तावेज मौजूद हैं। कॉलोनी के रहने वाले एकके मकसूद, राजेंद्र बिसेन, सोमनाथ, खिलाड़ीराम साहू,देवेंद्र भालेकर,कृष्णा गौतम,किशोर चौकसे, सुरेंद्र डहेरिया, पंकज पटेल, लक्ष्मीचंद सनोडिय़ा, अजय कुशवाहा, नीलेश नामदेव आदि का कहना है कि कॉलोनी में कोई भी सुविधा विकसित नहीं की गई है।

यह भी पढ़े -केवलारी डकैती में शामिल था गोलीकांड का एक आरोपी

कच्ची रोड, नाली तक नहीं

कॉलोनी मे सभी तरफ कच्ची रोड है। यहां पर मुरम डाल दी गई है। कई जगह पथरीली सडक़ है। वहीं पक्की नाली तक नहीं बनाई गई है। ऐसे में पानी सडक़ पर बहता है। कॉलोनी में गार्डन की भी सुविधा नहीं है। वहीं पेयजल के लिए भी काम नहीं किया गया है।

यह भी पढ़े -राम रंग में रंगी शिव की नगरी, दीवाली सा मना उत्सव

Created On :   25 Jan 2024 7:59 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story