पन्ना: दस्तक विटामिन ए अनुपूरण अभियान का हुआ शुभारंभ

दस्तक विटामिन ए अनुपूरण अभियान का हुआ शुभारंभ
  • दस्तक विटामिन ए अनुपूरण अभियान का हुआ शुभारंभ
  • कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. व्ही.एस. उपाध्याय रहे

डिजिटल डेस्क, पन्ना। दस्ताक अभियान-विटामिन ए अनुपूरण 30 जनवरी से 28 फरवरी 2024 तक चलाया जाना है। उक्त अभियान का शुभारंभ आज 30 जनवरी 2024 को वार्ड क्रमांक ०2 के ऑगनबाडी केन्द्र क्रमाक 12 में 6 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए का घोल पिलाकर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. व्ही.एस. उपाध्याय, जिला परिवार कल्याण अधिकारी डॉ. एम.के. गुप्ता, जिला आरआईडीएम मनीष विश्वकर्मा, स्टोर कीपर केशव पाण्डेय, महिला बाल विकास से सुपरवाईजर श्रीमति किरण खरे, अंजलि गुप्ता, एएनएम ममता प्रजापति, आशा व ऑगनबाडी कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। इस अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग एवं महिला बाल विकास विभाग के मैदानी कार्यकर्ताओ के संयुक्त दल द्वारा 6 माह से 5 वर्ष के बच्चों को विटामिन ए का घोल पिलाया जाएगा एवं उनकी हीमोग्लोिबिन की जॉच कर आवश्याक उपचार, प्रबंधन व रेफरल प्रदान किया जाएगा।

यह भी पढ़े -मुक्त बंधुआ मजदूर पन्ना पहुंचे, जिला पंचायत सीईओ को सुनाई आपबीती

Created On :   1 Feb 2024 10:27 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story