- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- अज्ञात चोरों ने कल्टीवेटर किया चोरी
अज्ञात चोरों ने कल्टीवेटर किया चोरी

By - Bhaskar Hindi |4 July 2023 12:22 PM IST
डिजिटल डेस्क, सलेहा नि.प्र.। सलेहा थाना अंतर्गत अहरी में रखा कृषि यंत्र कल्टीवेटर को अज्ञात चोरों द्वारा गत रात्रि को चोरी कर लिया गया। जिसकी सूचना आवेदक द्वारा पुलिस थाना सलेहा में दी गई। प्राप्त जानकारी अनुसार अनिल कुमार रावत निवासी नैगवां जिला सतना द्वारा बताया गया कि दिनांक 30 जून को वह पन्ना से नया मैसी कम्पनी का ट्रैक्टर एवं कल्टीवेटर लेकर अपने गांव आए हुए थे। उनके गांव के समीप स्वयं की अहरी में कल्टीवेटर रखा हुआ थ। जब मैंने सुबह जाकर देखा वहां पर कल्टीवेटर नहीं था जिसकी सूचना सलेहा पुलिस को दी गई। जिस पर पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना की जा रही है। पुलिस द्वारा चोरी हुए कल्टीवेटर को बरामद करने एवं चोरों को पकडऩे का प्रयास किया जा रहा।
Created On :   4 July 2023 12:22 PM IST
Next Story