पन्ना: 21 सितंबर को पवई पहुंचेगी कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा

21 सितंबर को पवई पहुंचेगी कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा

डिजिटल डेस्क, पवई नि.प्र.। मध्य प्रदेश में विधान सभा चुनाव होने हैं जिसको लेकर राजनीतिक दल सक्रिय हो चुके हैं। कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रदेश में सत्ता पक्ष की जन आशीर्वाद यात्रा के विरोध में जन आक्रोश यात्रा निकाली जा रही है। जन आक्रोश यात्रा दिनांक 19 सितंबर से एक साथ प्रदेश के 7 स्थान पर निकाली जाएगी। पवई विधानसभा में आगामी 21 सितंबर को जन आक्रोश यात्रा दमोह की ओर से पवई विधानसभा में प्रवेश करेगी। जहां सिमरिया-मोहन्द्रा में नुक्कड सभा का आयोजन किया जाएगा। वहीं दोपहर 1 बजे पवई के श्री जगदीश स्वामी मंदिर परिसर में आमसभा आयोजित की जाएगी। जिसमें मध्य प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव, पूर्व मंत्री मुकेश नायक सहित अन्य कांग्रेस नेता सभा को संबोधित करेंगे। जन आक्रोश यात्रा की जानकारी देते हुए यात्रा के सह प्रभारी मुकेश नायक ने कहा कि यह आक्रोश यात्रा भाजपा के द्वारा किए गए भ्रष्टाचार, अव्यवस्थाओं के विरोध में है।

Created On :   20 Sept 2023 9:43 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story