- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- कलेक्टर ने बगैर अनुमति के मुख्यालय...
कलेक्टर ने बगैर अनुमति के मुख्यालय छोडने पर लगाई रोक

By - Bhaskar Hindi |13 Aug 2023 11:12 AM IST
डिजिटल डेस्क, पन्ना। कलेक्टर हरजिंदर सिंह ने सभी जिला अधिकारियों को बगैर अनुमति के मुख्यालय से बाहर जाने पर रोक लगा दी है। इस संबंध में जारी आदेश में उल्लेखित है कि वर्तमान में विधानसभा निर्वाचन 2023 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। साथ ही आगामी सप्ताह में गुनौर विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री का भ्रमण कार्यक्रक्रम भी प्रस्तावित है। अत: जिला कलेक्टर की अनुमति के बगैर अधिकारियों के मुख्यालय से बाहर जाने पर रोक लगाई गई है। आवश्यक कारणों से पूर्व अनुमति प्राप्त कर मुख्यालय से बाहर जा सकेंगे।
Created On :   13 Aug 2023 11:12 AM IST
Next Story