पाठ्यक्रम का शुभारंभ: मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम का हुआ शुभारंभ

मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम का हुआ शुभारंभ
  • मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद एवं महात्मा गांधी ग्रामोदय चित्रकूट
  • मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम का हुआ शुभारंभ

डिजिटल डेस्क, पवई नि.प्र.। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद एवं महात्मा गांधी ग्रामोदय चित्रकूट द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद पंचायत सभागार में मुख्य अतिथि गुलाब सोनी भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं भवानी पटेल वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता के द्वारा किया गया। सर्वप्रथम मां भारती के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन किया गया इसके बाद संस्था के प्रमुख जागेश्वर ताम्रकार ब्लॉक समन्वयक द्वारा पाठ्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की गई जिसमें बताया गया कि इसमें ०3 वर्षीय कोर्स और 2 वर्षीय एमएसडब्ल्यू कोर्स का संचालन किया जाता है। पूरे मध्य प्रदेश की 313 विकासखंड में यह कोर्स चल रहा है कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों द्वारा छात्र हित को लेकर उद्बोधन दिया गया इसके साथ ही मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया गया।

यह भी पढ़े -भोपाल शहर में आयोजित सुपर मॉडल ऑफ इंडिया 2024, यश बुंदेला ने जीता सुपर माडल का खिताब

जल निगम अभियान से आईं एरिया मैनेजर नेहा द्वारा इस पाठ्यक्रम से होने वाले रोजगारोन्मुखी बातों को विद्यार्थियों तक बताया गया और कार्यक्रम के अंत में एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत पौधारोपण एवं तिरंगा अभियान का कार्यक्रम भी संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन आशीष कुमार नामदेव द्वारा किया गया सभी अतिथियों का आभार प्रदर्शन विनोद कुमार गुप्ता एवं सभी अतिथियों का स्वागत राजेश पाठक आराध्या नवांकुर संस्था, जवाहर कोरी, सीमा पटेल, अशोक ढीमर, अरविंद कोरी, साक्षी दुबे, सारंधा बुंदेला, प्रीति सिंह द्वारा किया गया।

यह भी पढ़े -पूर्व सरपंच पिता-पुत्र सहित तीन की लाठी-डण्डे से पीट-पीटकर हत्या, सिमरिया थाना के कढऩा गांव में घटित हुई वारदात

Created On :   12 Aug 2024 6:07 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story