- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य...
पन्ना: मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने किया मिशन इंदधनुष का निरीक्षण

डिजिटल डेस्क, पन्ना। शासन के आदेशनुसार गर्भवती माताओं और बच्चों को पूर्ण रूप से टीकाकृत करने हेतु चलाए जा रहे सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान का द्वितीय चरण दिनांक ११ से १६ सितम्बर तक चलाया जाना है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. व्ही.एस. उपाध्याय द्वारा डीव्हीएसके नरेन्द्र सिंह द्वारा निरीक्षण किया गया। जिसमें पन्ना शहरी क्षेत्र एवं पाण्डेयपुरवा के टीकाकरण सत्रों का निरीक्षण किया गया। ड्यू लिस्ट के अनुसार टीकाकृत बच्चों एवं गर्भवती माताओं की जानकारी ली गई साथ ही समस्त एएनएम को टीकाकरण पश्चात यूविन पोर्टल मेें इंट्री करके ई-वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट बनाने के निर्देश दिए गए। सत्र स्थल का मॉनीटरिंग फार्म सर्पोटिव सुपरविजन एप में भरा गया। सीएमएचओ के द्वारा पीएचसी धरमपुर में कोल्डन चेन, प्वांइट, लेबर रूम, टीकाकरण आईईसी का सघन निरीक्षण किया गया। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सहित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं के सुचारू संचालन एवं नियमित रूप से साफ-सफाई के लिए भी स्टॉफ को निर्देशित किया गया।
Created On :   16 Sept 2023 12:28 PM IST