गुनौर: भाजयुमो ने युवाओं को जोडने चलाया अभियान

भाजयुमो ने युवाओं को जोडने चलाया अभियान

डिजिटल डेस्क, गुनौर नि.प्र.। गुनौर विधानसभा के देवेंद्रनगर मंडल में बस स्टैंड चौराहे पर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा नव युवाओं को भाजपा से जोड़ते हुए सभी को सदस्यता दिलाई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार के निर्देश पर पूरे प्रदेश में सदस्यता अभियान का कार्य युवा मोर्चा द्वारा किया जा रहा है। इसी कार्यक्रम के तहत युवा मोर्चा जिला पन्ना द्वारा भी सदस्यता अभियान का कार्य निरंतर जारी है। इसी तारतम्य में देवेंद्रनगर मंडल में स्टॉल लगाकर भाजयुमो पन्ना जिलाध्यक्ष भास्कर पाण्डेय के नेतृत्व में भाजपा द्वारा जारी मिस्ड कॉल के जरिए सैकड़ो भर युवाओं को सदस्यता दिलवाई गई। युवाओं को जोड़ते हुए युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष द्वारा कहा गया कि भाजपा सदैव राष्ट्र हित में कार्य करते हुए समाज के हर वर्ग का कल्याण और उत्थान के लिए संकल्पित है। पार्टी की नीति-रीति से प्रभावित काफी संख्या में युवा भाजपा से जुड़ रहे हैं। सदस्यता अभियान के दौरान मुख्य रूप से भाजयुमो पन्ना के जिला उपाध्यक्ष पुनीत जायसवाल, देवेंद्र सिंह परमार, सदस्यता अभियान के गुनौर विधानसभा प्रभारी जिला मंत्री धुव्र चौबे एवं युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष उमेश पाठक सहित अन्य युवा मोर्चा के मंडल पदाधिकारी एवं नवयुवक उपस्थित रहे।

Created On :   9 Sept 2023 8:10 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story