सदस्यता अभियान: भाजपा की जिला स्तरीय कार्यशाला सम्पन्न्र, एक सितम्बर से शुरू होगा सदस्यता अभियान

भाजपा की जिला स्तरीय कार्यशाला सम्पन्न्र, एक सितम्बर से शुरू होगा सदस्यता अभियान
  • भाजपा की जिला स्तरीय कार्यशाला सम्पन्न्र
  • एक सितम्बर से शुरू होगा सदस्यता अभियान

डिजिटल डेस्क, पन्ना। भारतीय जनता पार्टी संगठन पर्व की शनिवार को नगर के स्थानीय मैरिज गार्डन में आयोजित जिला स्तरीय कार्यशाला में मुख्य वक्ता पूर्व मंत्री सुरेश पचोरी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्हें नए सदस्यता लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्रेरित किया। प्रदेश संगठन ने मध्यप्रदेश में 1.5 करोड़ नए सदस्य जोडऩे का महत्वाकांक्षी संकल्प लिया है। पन्ना जिले में इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हर कार्यकर्ता को पूरे जोश और समर्पण के साथ जुटना होगा। सदस्यता अभियान प्रदेश में एक नया कीर्तिमान स्थापित करेगा। इस अवसर पर मुख्य वक्ता डॉ. सुरेश पचौरी, कटनी महापौर शशांक श्रीवास्तव, जिला प्रभारी उमेश शुक्ला, जिला अध्यक्ष बृजेन्द्र मिश्रा ने संबोधित किया। इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष राम बिहारी चौरसिया, जिला पंचायत अध्यक्ष मीना राजे, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना पाण्डेय, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतानंद गौतम, जयप्रकाश चतुर्वेदी, आशीष तिवारी, विवेक मिश्रा सुशील त्रिपाठी, उमेश निगम, कमल लालवानी, राजेंद्र कुशवाहा, श्रीमती शारदा पाठक, श्रीमती आशा गुप्ता मंचासीन थे। कार्यशाला के आरंभ में सभी अतिथियों ने भारत माता, पितृ पुरुष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। डॉ. सुरेश पचौरी ने कहा कि विश्व का सबसे बड़ा संगठन भाजपा का है यह कार्यकर्ताओं के दम पर संभव हुआ हर गांव में पार्टी कार्यकर्ताओं की पहुंच होनी चाहिए जिससे अधिक से अधिक लोगों को पार्टी के इस महाअभियान से जोड़ा जा सके जिससे संगठन पर्व को और गति मिलेगी।

यह भी पढ़े -२० वर्ष से फरार दस हजार के ईनामी वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपी के कब्जे से एक देशी कट्टा व एक जिंदा कारतूस भी जप्त

जिला अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा ने कहा कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव में जीत का इतिहास बनाने में संगठन में शक्ति के साथ-साथ बूथ मंडल की समिति ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है हमारे बूथ स्तर के कार्यकर्ता ने सजग प्रहरी की तरह काम किया है। प्रशिक्षक शशांक श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा देश के लिए बलिदान देने वाला संगठन है धारा 370 हटाने के लिए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अपना बलिदान दे दिया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दुर्गेश शिवहरे ने बताया कि इस कार्यशाला में सभी जिला पदाधिकारी जिले में निवासरत वर्तमान प्रदेश पदाधिकारी, सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व जिला अध्यक्ष जिले के सभी मंडलों के मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री, सभी मंडल प्रभारी एवं मोर्चा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष प्रभारी, नगर पालिका, नगर परिषद के पार्टी समर्थित सभी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पार्टी समर्थित, नगर पालिका, नगर पंचायत के पार्षदगण, मीडिया सोशल मीडिया एवं आईटी विभाग की जिला टोली प्रमुख मंडल सदस्यता टोली अन्य प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहें। अंत में आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री दीपेंद्र सिंह ने किया।

यह भी पढ़े -नेशनल लोक अदालत के लिए अभिभाषकों के साथ की प्रि-सिटिंग बैठक

Created On :   25 Aug 2024 8:27 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story