एक दिवसीय बैठक: अमानगंज में भाजपा की एक दिवसीय बैठक का आयोजन, तिरंगा यात्रा को लेकर हुई चर्चा

अमानगंज में भाजपा की एक दिवसीय बैठक का आयोजन, तिरंगा यात्रा को लेकर हुई चर्चा
  • अमानगंज में भाजपा की एक दिवसीय बैठक का आयोजन
  • तिरंगा यात्रा को लेकर हुई चर्चा

डिजिटल डेस्क, अमानगंज नि.प्र.। नगर अमानगंज में भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं की बैठक एक स्थानीय होटल में आयोजित की गई। बैठक में शामिल हुए भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जयप्रकाश चतुर्वेदी द्वारा सर्वप्रथम मां भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित कर बैठक का शुभारंभ हुआ। उसके बाद भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ. प्रशांत चतुर्वेदी ने भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेंद्र डब्बू मिश्रा का शाल श्रीफल से स्वागत किया। कार्यक्रम का आभार भाजपा युवा मोर्चा जिला महामंत्री सुदीप यादव ने किया।

यह भी पढ़े -अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद जिला द्वारा, तुलसी सम्मान समारोह कार्यक्रम सम्पन्न

आज के कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य जयप्रकाश चतुर्वेदी, आनंद सिंह राजपूत, भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ. प्रशांत चतुर्वेदी, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सारिका शारदा खटीक, अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष बाबूलाल सोनकर, पूर्व मंडल अध्यक्ष लल्लू लाल रावत, रामलाल लखेरा, विशाल सिंह भदौरिया, मस्तराम राजपूत, सुदामा पटेल, चंद्रशेखर मिश्रा, बृज किशोर स्वामी पाठक, लखन लाल तिवारी, कौशल किशोर अरजरिया, श्रीमती नीता गुप्ता, श्रीमती गीता पाण्डेय, अरविंद दुबे, सुजय सिंह परमार, विपिन बिहारी व्यास, कमल जैन एवं समस्त भाजपा कार्यकर्ता बूथ के अध्यक्ष, सरपंच एवं पत्रकार बंधु नीरज रैकवार, राजेश के. तिवारी, अमित द्विवेदी, प्रेम नारायण शर्मा उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े -स्कूटी की डिग्गी में गांजा लेकर आ रहे आरोपी को पुलिस ने पकड़ा, कोतवाली पुलिस ने की कार्यवाही

Created On :   13 Aug 2024 7:31 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story