पन्ना: महर्षि महेश योगी की मनाई गई जन्म जयंती

महर्षि महेश योगी की मनाई गई जन्म जयंती
  • महर्षि महेश योगी की मनाई गई जन्म जयंती
  • महर्षि योगी की जंयती पर आधारित शिक्षा विषय पर संगोष्ठी

डिजिटल डेस्क, पन्ना। महर्षि बीएड महाविद्यालय में आज महर्षि महेश योगी का जन्म उत्सव उत्साहपूर्वक मनाया गया महर्षि योगी की जंयती पर आधारित शिक्षा विषय पर संगोष्ठी तथा विविध कार्यक्रम आयोजित हुए। आयोजन में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राहुल तिवारी सहित स्टॉफ एवं छात्रों ने गुरू पूजन कर भावतीत ध्यान किया गया। चेतना आधारित शिक्षा गोष्ठी में प्राचार्य राहुल तिवारी ने कहा कि महर्षि जी का उद्देश्य है कि ज्ञात चेतना के स्तर पर होना चाहिए। शिक्षक को अपने विषय का ज्ञान उसमें अन्तर्निहित चेतना पर आधारित होना चाहिए जिससे छात्र को उसमें विषय तथ्य पर स्थिर ज्ञान मिल सके। महर्षि जी ने चेतना के स्तर पर ज्ञान का समायोजित करने के लिए भावातीत ध्यान दोनों समय किए जाने पर जोर दिया है।

यह भी पढ़े -अवैध उत्खनन करते हुए जेसीबी जप्त, तहसीलदार व थाना प्रभारी की संयुक्त कार्यवाही

कार्यक्रम में महर्षि महाविद्यालय के व्याख्याता अमित पाठक, संतोष कुमार, राजेश त्रिपाठी, अरविन्द कुमार साहू, शर्मिला दुबे एवं मुकेश कुशवाहा सभी ने अपने विचार व्यक्त करते हुये भावातीत ध्यान का मानव जीवन पर महत्व को बताया एवं महर्षि जी के आदर्शो पर आधारित शिक्षा को अपने विचारों पर उल्लेख किया।इस अवसर पर महर्षि महाविद्यालय की व्याख्याता प्रियंका श्रीवास्तव कार्यक्रम का प्रभावशाली संचालन के साथ-साथ अपने व्यक्तव्य पर बताया कि महर्षि जी भारतीय से स्मृति एवं धार्मिक तत्वों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से विश्व को अपने वैदिक कार्यो को वैश्चिक रूपों के समान रखा।इस अवसर पर विवेकान्द जी की जयंती मनायी गयी एवं उनकी शिक्षा व विचारों को छात्र-छात्राओं द्वारा व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के राजेश सेन, गौरीशंकर कुशवाहा एवं मनसुख कुशवाहा सहित समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े -विद्युत विभाग द्वारा कंपनी स्तरीय विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम का आयोजन

Created On :   13 Jan 2024 7:26 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story