- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- द्वारी में भरवाये गए नारी सम्मान...
द्वारी में भरवाये गए नारी सम्मान योजना के आवेदन फार्म

डिजिटल डेस्क, पन्ना। विधानसभा गुनौर के ब्लाक अमानगंज मंडलम द्वारी में दिनांक ०३ जुलाई २०२३ को मंडलम कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश द्विवेदी, सेक्टर अध्यक्ष हनुमतपुरा मंगल सिंह बुंदेला, मंडलम कांग्रेस अध्यक्ष मोहित यादव, पूर्व जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती इंदु तिवारी द्वारा द्वारी के बूथ क्रमांक १८ एवं १९ में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देशानुसार प्रदेश की महिलाओं के लिए चलाई जा रही नारी सम्मान योजना के तहत आवेदन फार्म भरवाये गए। इसके अलावा महिलाओं व अन्य लोगों ेबताया गया कि नारी सम्मान योजना के तहत प्रत्येक महिला के खाते में प्रतिमाह १५०० रूपए, घरेलू गैस सिलेण्डर ५०० रूपए में, १०० यूनिट तक बिजली माफ व २०० यूनिट बिजली बिल हाफ किया जायेगा। इसके अलावा शासकीय कर्मचारियों हेतु पुरानी पेंशन योजना लागू की जायेगी।
Created On :   4 July 2023 11:57 AM IST