- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- अन्न उत्सव का आयोजन 10 से 12 जुलाई...
अन्न उत्सव का आयोजन 10 से 12 जुलाई तक

By - Bhaskar Hindi |10 July 2023 12:21 PM IST
डिजिटल डेस्क, पन्ना। जुलाई माह में उचित मूल्य दुकानों में 10 से 12 जुलाई तक तीन दिवसीय अन्न उत्सव का आयोजन किया जाएगा। जिले की सभी 428 उचित मूल्य दुकानों में मॉनिटरिंग के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। इनकी उपस्थिति में पात्र हितग्राहियों को खाद्यान्न सामग्री का वितरण किया जाएगा। जिला आपूर्ति अधिकारी द्वारा सभी उचित मूल्य दुकान के विकेताओं को अन्न उत्सव के दौरान नियमित रूप से दुकान खोलकर सामग्री वितरण सुििश्चत कराने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही हितग्राहियों से अन्न उत्सव में पात्रतानुसार खाद्यान्न सामग्री प्राप्त करने की अपील भी की गई है। जिला व विकासखण्ड स्तर के अधिकारियों द्वारा भी पीडीएस दुकानों का भ्रमण कर सामग्री वितरण का पर्यवेक्षण किया जाएगा।
Created On :   10 July 2023 12:21 PM IST
Next Story