पन्ना: बोर्ड परीक्षाओं के लिए बनाए गए 48 परीक्षा केन्द्र

बोर्ड परीक्षाओं के लिए बनाए गए 48 परीक्षा केन्द्र
  • बोर्ड परीक्षाओं के लिए बनाए गए 48 परीक्षा केन्द्र
  • जिला कलेक्टर द्वारा परीक्षा केन्द्रवार कलेक्टर प्रतिनिधियों की नियुक्ति

डिजिटल डेस्क, पन्ना। पन्ना जिले में माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए 48 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं जिसके तहत पन्ना में शासकीय आरपी उत्कृष्ट उ.मा. विद्यालय क्रमांक 01, शासकीय आरपी उ.मा. विद्यालय क्रमांक 02 शासकीय मनहर कन्या उ.मा. विद्यालय, शासकीय मॉडल उ.मा. विद्यालय और नेशनल पब्लिक स्कूल को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। इसी तरह शासकीय उ.मा. विद्यालय बृजपुर, शासकीय उ.मा. विद्यालय सलेहा, शासकीय कन्या उ.मा. विद्यालय पवई, शासकीय उ.मा. विद्यालय कल्दा, शासकीय उ.मा. विद्यालय कृष्णगढ, शासकीय बालक उ.मा. विद्यालय देवेन्द्रनगर, शासकीय कन्या उ.मा. विद्यालय देवेन्द्रनगर, शासकीय बालक उ.मा. विद्यालय अजयगढ, शासकीय कन्या उ.मा. विद्यालय अजयगढ, शासकीय उ.मा. विद्यालय बीरा, शासकीय उ.मा. विद्यालय हरदी, शासकीय उ.मा. विद्यालय शाहनगर, शासकीय उ.मा. विद्यालय बिसानी, शासकीय उ.मा. विद्यालय बोरी, शासकीय बालक उ.मा. विद्यालय अमानगंज, शासकीय कन्या उ.मा. विद्यालय अमानगंज, शासकीय उ.मा विद्यालय महेबा, शासकीय उ.मा. विद्यालय ककरहटी, शासकीय उ.मा. विद्यालय सिमरिया, शासकीय उ.मा. विद्यालय हरदुआ खमरिया, शासकीय उ.मा. विद्यालय सुनवानीकला, शासकीय उ.मा. विद्यालय रैपुरा, शासकीय उ.मा. विद्यालय बघवार, शासकीय उ.मा. विद्यालय गुनौर, शासकीय उ.मा. विद्यालय खोरा, शासकीय उ.मा. विद्यालय धरमपुर, शासकीय उ.मा. विद्यालय नरदहा, शासकीय उ.मा. विद्यालय पटना तमोली, शासकीय उ.मा. विद्यालय मोहन्द्रा, शासकीय उ.मा. विद्यालय पहाडीखेरा, शासकीय उ.मा विद्यालय बराछ, शासकीय उ.मा. विद्यालय द्वारी, शासकीय उ.मा. विद्यालय बगरौड, शासकीय उ.मा. विद्यालय कुंवरपुर, शासकीय कन्या हाईस्कूल शाहनगर, शासकीय हाईस्कूल चंदौरा, शासकीय उ.मा. विद्यालय सब्दुआ, शासकीय मॉडल उ.मा. विद्यालय अजयगढ सरस्वती उ.मा. विद्यालय अमानगंज, सरस्वती उ.मा. विद्यालय देवेन्द्रनगर, सरस्वती उ.मा. विद्यालय पवई, सरस्वती उ.मा. विद्यालय गुनौर, पंडित शिवगोविन्द गर्ग उ.मा. विद्यालय सलेहा परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं।

यह भी पढ़े -शिखर सम्मान से सम्मानित साहित्यकार अश्विनी कुमार के उपन्यास का हुआ लोकापर्ण

जिला कलेक्टर द्वारा परीक्षा केन्द्रवार कलेक्टर प्रतिनिधियों की नियुक्ति की गई है। कलेक्टर प्रतिनिधि परीक्षा केन्द्र पर सुबह 10 बजे तक अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर परीक्षा के सुचारू रूप से प्रारंभ होने के उपरांत ही परीक्षा केन्द्र छोडेंगे और निर्देशानुसार दायित्वों का निर्वहन करेंगे। कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक संचालित होंगी। कक्षा 10वीं की परीक्षा 5 फरवरी से 28 फरवरी तक तथा कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 6 फरवरी से 5 मार्च तक आयोजित होंगी।

यह भी पढ़े -आदिवासी परिवार की महिलाएं मुर्गीपालन गतिविधि से बनेंगी आत्मनिर्भर

Created On :   31 Jan 2024 8:35 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story