- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- जिला चिकित्सालय में धूमधाम से मनाया...
जिला चिकित्सालय में धूमधाम से मनाया गया विश्व लैब टैक्नीशियन दिवस।

डिजिटल डेस्क, पन्ना। जिला चिकित्सालय पन्ना में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 15 अप्रैल को विश्व लैब टेक्नीशियन दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जिला अस्पताल पन्ना में अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. आलोक गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समस्त मेडिकल लैब टेक्नीशियन एसोसिएशन हेल्थ सर्विसेज द्वारा गरिमामयी तरीके से लैब टेक्नीशियन दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। मुख्य अतिथि डॉ. आलोक गुप्ता ने लैब टेक्नीशियन के कर्तव्य की प्रशंसा की और कहा कि आने वाले समय पर इसी प्रकार अपना कार्य ईमानदारी से करते रहेंगे। मध्यप्रदेश हैल्थ डिपार्टमेंट अधिकारी-कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष द्वारा भी अपने विचार व्यक्त किए गए। कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष जगदीश जडिया, मध्य प्रदेश स्वास्थ्य विभाग अधिकारी-कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सलीम खान, संतोष गुप्ता, विनोद मिश्रा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मेडिकल लैब टेक्नीशियन एसोसिएशन हैल्थ सर्विसेज के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार सोनी द्वारा किया गया। इस अवसर पर सेंट्रल लैब पन्ना के इंचार्ज मृगेंद्र तिवारी, राम सरावगी, विवेक सिंह, अंकिता चौरसिया, मनीषा परतेटे व समस्त टेक्नीशियन उपस्थित रहे। संघ के संरक्षक मनोज ओमरे द्वारा भी मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
Created On :   15 April 2022 7:51 PM IST